Ad

हरिद्वार: मुख्यमंत्री धामी के साथ युवा शक्ति संवाद में शामिल हुए भाजयुमो प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी, युवाओं को आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में निभानी होगी अहम भूमिका….

हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी ने हरिद्वार में आयोजित ‘युवा शक्ति संवाद’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ सहभागिता की। युवाओं को समर्पित इस विशेष कार्यक्रम में प्रदेशभर से बड़ी संख्या में युवा, जनप्रतिनिधि एवं भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं से सीधे संवाद स्थापित कर उनके विचारों, आकांक्षाओं और सुझावों को जानना तथा उन्हें राज्य और देश के विकास में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना था।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने युवाओं से आत्मीय संवाद किया और कहा कि युवा शक्ति ही विकसित भारत के स्वर्णिम भविष्य की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड का युवा प्रतिभाशाली, ऊर्जावान और राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पित है। सरकार युवाओं के सपनों को साकार करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है और उन्हें शिक्षा, कौशल विकास, आधुनिक तकनीकी प्रशिक्षण, रोजगार तथा स्वरोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ: बिंदुखत्ता में जनता के बीच पहुंचे भाजयुमो प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी, सुनी जनसमस्याएं, समाधान का दिया भरोसा....

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में केंद्र और राज्य की डबल इंजन सरकार युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है। स्टार्टअप, नवाचार, डिजिटल इंडिया, स्वरोजगार, कौशल विकास और उद्यमिता को बढ़ावा देकर युवाओं के लिए नए अवसर तैयार किए जा रहे हैं, जिससे वे रोजगार मांगने वाले नहीं बल्कि रोजगार देने वाले बन सकें।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में सड़क निर्माण की लापरवाही बनी काल! रेता-बजरी पर फिसली बाइक, युवा होटल कारोबारी की दर्दनाक मौत....

इस अवसर पर भाजयुमो प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा युवाओं से सीधा संवाद स्थापित करना यह दर्शाता है कि प्रदेश सरकार युवाओं की भावनाओं, सुझावों और अपेक्षाओं को गंभीरता से सुन रही है। उन्होंने कहा कि युवाओं को सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाकर समाज और राष्ट्र के विकास में अपनी सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने युवाओं से संगठनात्मक गतिविधियों एवं सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने का भी आह्वान किया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में सड़क किनारे मिला युवक का शव, हत्या या हादसा? पुलिस हर एंगल से कर रही जांच

कार्यक्रम का सफल आयोजन भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष विक्रम भुल्लर के नेतृत्व में किया गया। आयोजन के दौरान युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला और मुख्यमंत्री के संबोधन को सभी ने ध्यानपूर्वक सुना।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, विधायक आदेश चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, स्वामी यतीश्वरानंद, मुलायम सिंह रावत, गौरव कौशिक सहित अनेक जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad

सम्बंधित खबरें