उत्तराखंड में भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट,अगले 24 घंटे के लिए रोकी गई चारधाम यात्रा…..

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश और पहाड़ों में अतिवृष्टि की चेतावनी को देखते हुए प्रशासन ने चारधाम यात्रा को अगले 24 घंटों के लिए स्थगित कर दिया है। गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने इस फैसले की जानकारी देते हुए बताया कि यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह एहतियाती कदम उठाया गया है।

आयुक्त ने बताया कि वर्तमान में जो श्रद्धालु हरिद्वार और ऋषिकेश तक पहुंच चुके हैं, उन्हें वहीं रोक दिया गया है। पहाड़ों की ओर आगे यात्रा करने की अनुमति फिलहाल नहीं दी जाएगी। प्रशासन की टीमें सतर्क हैं और मौसम की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी की पहल, लालकुआं में 6 अक्टूबर को लगेगा स्वरोजगार जागरूकता शिविर, युवाओं-महिलाओं और व्यापारियों को मिलेंगी योजनाओं की पूरी जानकारी.....

मौसम विभाग ने अगले 24 से 48 घंटे तक उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। बारिश से भूस्खलन और सड़कों के बाधित होने की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे फिलहाल चारधाम यात्रा पर आगे न बढ़ें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं की जमीन का रास्ता साफ, धामी कैबिनेट ने दी भूमिधरी अधिकारों को मंजूरी, पंतनगर एयरपोर्ट को ₹66.29 करोड़, इन मुद्दों पर भी लगी मोहर, देखें अपडेट.....

गढ़वाल आयुक्त ने यात्रियों और तीर्थयात्रा से जुड़े एजेंसियों को भी निर्देशित किया है कि मौसम सामान्य होने तक यात्रा को स्थगित रखें। स्थिति सामान्य होने पर यात्रा को पुनः शुरू करने का निर्णय लिया जाएगा।

यात्रियों से अपील

प्रशासन ने सभी श्रद्धालुओं से अनुरोध किया है कि वे धैर्य रखें, अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल अधिकृत स्रोतों से प्राप्त जानकारी पर ही भरोसा करें। मौसम अनुकूल होते ही यात्रा को फिर से प्रारंभ किया जाएगा.आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने बताया कि आगे की यात्रा को लेकर निर्णय कल मौसम की स्थिति और मार्गों की समीक्षा के पश्चात लिया जाएगा। श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें और मौसम सामान्य होने तक यात्रा स्थलों की ओर प्रस्थान न करें।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम में आस्था का सैलाब, 20 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, SSP मंजूनाथ के निर्देश पर पुलिस ने संभाला मोर्चा.....
Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें