हल्द्वानी के विकास कार्यों में लापरवाही पर सख्त हुए मंत्री राम सिंह कैड़ा, मानसून से पहले अधूरे कार्य पूरे करने के दिए निर्देश…..

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी। उत्तराखंड के शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सोमवार को काठगोदाम स्थित सर्किट हाउस सभागार में हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र में संचालित विकास कार्यों की समीक्षा बैठक कर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मानसून के दौरान जनता को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए और जिन विभागों ने सड़क खुदाई की है, वे प्राथमिकता के आधार पर उन्हें तत्काल पूर्ववत करें।

बैठक में मंत्री ने पेयजल, सीवर, विद्युत, गैस पाइपलाइन, ऑप्टिकल फाइबर तथा अन्य कार्यों के लिए खोदी गई सड़कों की समीक्षा करते हुए कहा कि पहले पुराने खुदान वाले कार्यों को पूरा किया जाए, उसके बाद ही नई सड़कें खोदी जाएं। उन्होंने सभी विभागों को गुणवत्ता के साथ तय समय सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं की जमीन का रास्ता साफ, धामी कैबिनेट ने दी भूमिधरी अधिकारों को मंजूरी, पंतनगर एयरपोर्ट को ₹66.29 करोड़, इन मुद्दों पर भी लगी मोहर, देखें अपडेट.....

राम सिंह कैड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में हल्द्वानी के समग्र विकास के लिए करीब 2200 करोड़ रुपये की योजनाओं पर कार्य किया जा रहा है। इन परियोजनाओं से हल्द्वानी आधुनिक सुविधाओं से युक्त शहर के रूप में विकसित होगा और प्रदेश आने वाले पर्यटकों के लिए भी नई पहचान बनेगा।

मानसून की तैयारियों की समीक्षा करते हुए मंत्री ने नालों की सफाई, डिसिल्टिंग, जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त करने, निचले क्षेत्रों में पंपिंग व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा क्षतिग्रस्त सड़कों के पैचवर्क, इंटरलॉकिंग टाइल्स और नाली निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने अवैध अतिक्रमण हटाने और वेंडिंग जोन निर्धारित करने पर भी जोर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ:- पंतनगर मेला देखने निकले युवक की दर्दनाक मौत! NH-109 पर अज्ञात वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर....

मंत्री ने नगर आयुक्त को निर्देश दिए कि सभी विभागों से प्रत्येक सप्ताह प्रगति रिपोर्ट प्राप्त कर स्थलीय निरीक्षण करें तथा लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि बरसात के दौरान जलभराव, कीचड़ और आवागमन की समस्याओं को हर हाल में रोका जाए।

बैठक के बाद मंत्री राम सिंह कैड़ा ने एडीबी के अंतर्गत चल रहे विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण भी किया। उन्होंने काठगोदाम स्थित कालटैक्स क्षेत्र में सीवरेज, नहर, सड़क और गैस पाइपलाइन निर्माण कार्यों की गुणवत्ता का जायजा लिया तथा सड़क पर बने गड्ढों को शीघ्र भरकर यातायात सुचारु करने के निर्देश दिए। साथ ही जमरानी बांध परियोजना से संबंधित नहर की सुरक्षा कवरिंग का प्रस्ताव शासन को भेजने और निर्माण स्थलों पर पर्याप्त सुरक्षा बैरिकेडिंग व साइनेज लगाने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम में आस्था का सैलाब, 20 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, SSP मंजूनाथ के निर्देश पर पुलिस ने संभाला मोर्चा.....

बैठक में नगर आयुक्त परितोष वर्मा, एडीबी के अधिकारी, लोक निर्माण विभाग, जल संस्थान, पेयजल निगम, विद्युत विभाग तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें