Ad

देहरादून बवाल पर सीएम धामी का बयान, करोगें दंगा तो होगी ये सख्ती कार्यवाही, देखें ये खास रिपोर्ट….

देहरादून:– बीती रात राजधानी देहरादून के पटेल नगर इलाके में मुस्लिम समुदाय द्वारा एक कथित पोस्ट पर बवाल करने पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने उपद्रवियों को चेताया है कि दंगा करोगे तो सख्ती होगी जेल जाओगे।
श्री धामी ने सख्त लहजे में कहा है तोड़ फोड़ करोगे सरकारी निजी सम्पत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों से ही उस नुकसान की भरपाई कराई जाएगी।
उन्होंने कहा कि ये देवभूमि है ,सनातन की भूमि है यहां का वातावरण खराब करने वालों को माफ नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ:- सांसद अजय भट्ट और भाजयुमो प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी ने किया स्वागत द्वारों का लोकार्पण, तिरंगा लाइटों का भी हुआ शुभारंभ, चेयरमैन सुरेंद्र सिंह लोटनी भी रहे मौजूद.....


श्री धामी ने कहा कि हमने दंगा निरोधी कानून इसी लिए बनाया है कि ऐसे उपद्रवियों को जेल की सलाखों के पीछे भेजा जाए। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन को हमने खुली छूट दे रखी है कि दंगाईयों से कैसे निपटा जाए।
सीएम ने कहा कि काशीपुर देहरादून जैसी घटनाएं दोबारा न हो इसके लिए पुलिस प्रशासन को चौकस रहने को बोला गया है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल-रामनगर में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, कई राउंड चली गोलियां…..


उधर देहरादून की रात की घटना के बाद पटेल नगर और आसपास भारी संख्या में पुलिस फोर्स को साथ लेकर पुलिस के अधिकारी सर्च अभियान शुरू किए हुए है और सोशल मीडिया पर नजर बनाए हुए है। जानकारी के मुताबिक यहां संघन सत्यापन अभियान शुरू किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में आईटीसी पेपर मिल में शान से लहराया तिरंगा, यूनिट हेड प्रणव शर्मा बोले—सुरक्षा, गुणवत्ता और अनुशासन ही राष्ट्र निर्माण की असली ताकत....


एसएसपी अजेय सिंह के मुताबिक सत्यापन की कार्रवाई जारी है,उपद्रवियों की पहचान की जा रही है,सड़कों पर ऐसा उन्माद बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक ,तनाव वाले क्षेत्र में राशन कार्डों की जांच पड़ताल, जनसेवा केंद्रों की जांच का काम भी तेज किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें