तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, पैतृक गांव रवाना, भतीजी की शादी में होंगे शामिल

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने तीन दिवसीय कार्यक्रम के तहत देहरादून एयरपोर्ट पहुंचे। जहां से वो पौड़ी स्थित अपने पैतृक गांव को रवाना हुए। सीएम योगी अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने और पौड़ी जिले स्थित अपने पैतृक गांव पंचूर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उत्तराखंड आए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बिन्दुखत्ता के गणेश जलाल पर संगठन ने जताया भरोसा, मिली बड़ी जिम्मेदारी.....

मुख्यमंत्री योगी सुबह विमान से जौलीग्रांट पहुंचे। जहां केबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल और गणेश जोशी ने उनका पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। इसके बाद वे हेलिकॉप्टर यमकेश्वर के तल्ला बनास गांव को रवाना हुए। जहां वे मां गढ़वासिनी मंदिर मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा में हिस्सा लेंगे और बाद में जनसभा को संबोधित करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ:- दुग्ध उत्पादकों के लिए 30 करोड़ की सौगात, मुकेश बोरा ने मुख्यमंत्री और दुग्ध मंत्री का जताया आभार

सीएम योगी तल्ला बनास के ग्रामीणों के साथ रुद्राक्ष के पेड़ों का रोपण भी करेंगे। महा योगी गुरु गोरखनाथ डिग्री कॉलेज में 100 फीट तिरंगा पार्क का अनावरण करेंगे। तीन दिवसीय कार्यक्रम के बाद वे शनिवार को देहरादून एयरपोर्ट से वापस लखनऊ रवाना होंगे।

सम्बंधित खबरें