Ad

हल्द्वानी:- गौला नदी में नहाना 17 वर्षीय किशोर को पड़ा भारी, पैर फिसलते ही तेज बहाव में बहा…..

हल्द्वानी। काठगोदाम क्षेत्र के भुजियाघाट में शनिवार को गौला नदी में नहाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। रामपुर रोड निवासी 17 वर्षीय आदित्य टम्टा अचानक पैर फिसलने के बाद नदी के तेज बहाव में बह गया। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही काठगोदाम पुलिस मौके पर पहुंची और किशोर की तलाश शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ/बिन्दुखत्ता:- सवा दो साल से अटकी अधिसूचना, बिंदुखत्ता में उबाल; 22वें दिन भी जारी रही घर-घर पदयात्रा.....

जानकारी के अनुसार, रामपुर रोड निवासी अशोक टम्टा का 17 वर्षीय पुत्र आदित्य टम्टा शनिवार को भुजियाघाट क्षेत्र में गौला नदी में नहाने गया था। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और देखते ही देखते वह नदी के तेज बहाव की चपेट में आकर बह गया। आसपास मौजूद लोगों ने घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल पुलिस लाइन में आस्था और उल्लास का महासंगम, भव्यता से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव; हाईकोर्ट के न्यायमूर्तियों समेत दिग्गज हस्तियों ने बढ़ाई शोभा

सूचना मिलते ही काठगोदाम थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद SDRF और फायर ब्रिगेड की टीमों को भी सर्च ऑपरेशन में लगाया गया। राहत एवं बचाव दल नदी के संभावित स्थानों, किनारों और तेज बहाव वाले क्षेत्रों में लगातार किशोर की तलाश कर रहे हैं।

इधर, हादसे की सूचना मिलते ही आदित्य के परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन नदी किनारे पहुंचकर उसके सकुशल मिलने की उम्मीद लगाए हुए हैं। पुलिस और राहत-बचाव टीमें लगातार सर्च अभियान चला रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  समाजसेवी शुभम अंडोला की सेवा मुहिम को मिला चिकित्सक परिवार का साथ, हीरा एंड टीआर चैरिटेबल ट्रस्ट को दिया ₹34 हजार सहयोग

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बरसात के दौरान गौला नदी के तेज बहाव और खतरनाक जलधाराओं में जाने से बचें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें