Ad

नैनीताल:- कैंची धाम मेले में सुरक्षा से लेकर सुविधाओं तक पूरी तैयारी, SSP मंजूनाथ टीसी ने खोला पुलिस का मास्टर प्लान

नैनीताल। कैंची धाम स्थापना दिवस मेला-2026, पर्यटन सीजन और ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए नैनीताल पुलिस ने विशेष व्यवस्थाएं लागू की हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने जनपद के सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश जारी करते हुए कहा है कि 11 जून से 16 जून तक यात्रा, मेला और पर्यटन क्षेत्रों से जुड़े प्रमुख मार्गों पर स्थित व्यापारिक प्रतिष्ठानों को मध्यरात्रि तक खुले रहने की अनुमति दी जाएगी तथा उनके सुचारू संचालन के लिए आवश्यक सहयोग और समन्वय सुनिश्चित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड:- यहां पानी में उतरा करंट, मां-बेटी की गई जान...

एसएसपी ने बताया कि नैनीताल, भीमताल, भवाली, रामनगर, हल्द्वानी और काठगोदाम सहित प्रमुख पर्यटन एवं यात्रा मार्गों पर आने वाले श्रद्धालुओं, पर्यटकों और स्थानीय नागरिकों को आवश्यक वस्तुएं, भोजन, दवाइयां तथा अन्य जरूरी सेवाएं आसानी से उपलब्ध हो सकें, इसके लिए यह व्यवस्था की गई है। इससे देर रात तक यात्रा करने वाले लोगों को भी किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल-रामनगर में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, कई राउंड चली गोलियां…..

डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि मध्यरात्रि तक खुले रहने वाले व्यापारिक प्रतिष्ठानों को आवश्यक सहयोग प्रदान किया जाए। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था, यातायात संचालन और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ जनसुविधाओं का भी विशेष ध्यान रखा जाए ताकि श्रद्धालुओं और पर्यटकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

नैनीताल पुलिस का कहना है कि कैंची धाम मेला, पर्यटन सीजन और ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु और पर्यटक को सुरक्षित, सुगम और सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से सभी संबंधित विभागों और पुलिस इकाइयों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड:- यहाँ 14 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध मौत, नाना के घर फंदे से लटका मिला शव....

इस निर्णय से स्थानीय व्यापारियों को भी लाभ मिलने की उम्मीद है, जबकि श्रद्धालुओं और पर्यटकों को देर रात तक आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी, जिससे कैंची धाम यात्रा और अधिक सुगम एवं व्यवस्थित बन सकेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें