Ad

हरिद्वार:- लक्सर में आयोजित ‘युवा संवाद’ में गरजे पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’, दीपेंद्र सिंह कोश्यारी बोले—युवा ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत

लक्सर/हरिद्वार। हरिद्वार जनपद के लक्सर विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आयोजित ‘युवा संवाद’ कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी मुख्य रूप से शामिल हुए और युवाओं के बीच अपने विचार रखते हुए उन्हें राष्ट्र निर्माण, सामाजिक उत्तरदायित्व और संगठन की विचारधारा के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें 👉  शादी से मुकरा प्रेमी, प्रेमिका ने चप्पलों से की धुनाई, जाने पूरा मामला......

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने युवाओं का मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि देश का भविष्य युवाओं के हाथों में है और उनके सकारात्मक विचार, अनुशासन तथा राष्ट्रभक्ति ही भारत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।

इस अवसर पर हरिद्वार भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा, भाजयुमो जिला अध्यक्ष अभिनव चौहान, कार्यक्रम संयोजक सूर्यकांत सैनी, दर्जाधारी राज्यमंत्री ओमप्रकाश जगदमनी, जिला महामंत्री, जिला एवं मंडल पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में भाजपा एवं भाजयुमो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  शादी से मुकरा प्रेमी, प्रेमिका ने चप्पलों से की धुनाई, जाने पूरा मामला......

कार्यक्रम में हरिद्वार जनपद सहित विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे युवा साथियों ने सक्रिय भागीदारी की। इस दौरान प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी ने कहा कि युवाओं की ऊर्जा और राष्ट्र के प्रति समर्पण ही भारत के उज्ज्वल भविष्य की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने युवाओं से समाजहित और राष्ट्रहित के कार्यों में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें 👉  शादी से मुकरा प्रेमी, प्रेमिका ने चप्पलों से की धुनाई, जाने पूरा मामला......

‘युवा संवाद’ कार्यक्रम पूरे समय जोश और उत्साह से भरपूर रहा, जहां युवाओं ने विभिन्न विषयों पर अपने विचार साझा किए और संगठन के वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन प्राप्त किया।

ADVERTISEMENTS Ad

सम्बंधित खबरें