Ad

हल्द्वानी में सड़क किनारे मिला युवक का शव, हत्या या हादसा? पुलिस हर एंगल से कर रही जांच

हल्द्वानी। शहर के मुखानी थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब कमलुवागांजा रोड पर सड़क किनारे एक युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने युवक को सड़क किनारे बेसुध हालत में पड़ा देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ में हरित अभियान को मिली रफ्तार, दीपेंद्र सिंह कोश्यारी ने किया पौधों का वितरण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश.....

मृतक की पहचान हरिपुर नायक स्थित इन्द्रपुरम कॉलोनी निवासी दीपक भट्ट के रूप में हुई है। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। प्रारंभिक जांच में पुलिस हत्या और सड़क दुर्घटना, दोनों संभावनाओं को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ा रही है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए मुखानी थानाध्यक्ष सुशील कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया, जिसने फिंगरप्रिंट सहित अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने घटनास्थल को सील कर बारीकी से जांच की।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ:- गुरु पूर्णिमा पर प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी ने माँ महालक्ष्मी के चरणों में टेका माथा, प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की...

पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि दीपक भट्ट सड़क किनारे कैसे पहुंचे और उनकी मौत किन परिस्थितियों में हुई। इसके साथ ही स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में सड़क निर्माण की लापरवाही बनी काल! रेता-बजरी पर फिसली बाइक, युवा होटल कारोबारी की दर्दनाक मौत....

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट, फॉरेंसिक जांच और CCTV फुटेज के आधार पर ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल सभी पहलुओं पर जांच जारी है और पुलिस का दावा है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad

सम्बंधित खबरें