Ad

लालकुआं से 45 वर्षीय महिला लापता, परिजनों ने खोजबीन के बाद पुलिस और जनता से मांगी मदद..

लालकुआं (नैनीताल)। लालकुआं क्षेत्र की रहने वाली 45 वर्षीय महिला प्रतिमा देवी संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गई हैं। परिजनों के अनुसार प्रतिमा देवी 15 जून 2026 की सुबह किसी बात से नाराज होकर घर से निकल गई थीं, जिसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल पाया है।

परिजनों ने बताया कि उन्होंने अपने स्तर पर रिश्तेदारों, परिचितों और आसपास के क्षेत्रों में काफी तलाश की, लेकिन अब तक महिला का कोई सुराग नहीं लग सका है। महिला की गुमशुदगी को लेकर परिजनों में चिंता का माहौल बना हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल/रामगढ़:- कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा की अध्यक्षता में जनसेवा शिविर, 358 लाभार्थियों को मिला योजनाओं का लाभ, 25 शिकायतों का मौके पर निस्तारण......

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रतिमा देवी, पत्नी रमेश कुमार, 25 एकड़ कॉलोनी, लालकुआं की निवासी हैं। उनकी उम्र लगभग 45 वर्ष है। महिला का रंग गोरा, लंबाई करीब 4 फीट 4 इंच बताई गई है। गुम होने के समय उन्होंने हरे रंग का सूट और हरे रंग की सलवार पहन रखी थी।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून/लालकुआँ:- जनहित और विकास को लेकर कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा से मिले भाजयुमो प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी, महत्वपूर्ण मुद्दों पर हुई चर्चा

परिजनों ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को प्रतिमा देवी के संबंध में कोई जानकारी मिले या वे कहीं दिखाई दें तो तत्काल नजदीकी पुलिस थाने अथवा दिए गए मोबाइल नंबरों पर सूचना दें।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ:- साप्ताहिक समाचार पत्र 'फाइनल कॉल' के 19वें स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित, निष्पक्ष पत्रकारिता पर हुआ मंथन....

संपर्क नंबर:

सचिन कुमार – 8923178829

सौरभ कुमार – 7055020610

वहीं, लालकुआं कोतवाली पुलिस ने भी लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि किसी भी प्रकार की सूचना मिलने पर तुरंत पुलिस को अवगत कराएं, ताकि महिला को सकुशल बरामद किया जा सके।

ADVERTISEMENTS Ad

सम्बंधित खबरें