देहरादून:- नियमितीकरण को लेकर उपनल कर्मियों का अल्टीमेटम, 10 नवंबर से बेमियादी हड़ताल पर जाएंगे कर्मचारी, देखें रिपोर्ट

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून न्यूज़– नियमितीकरण की मांग को लेकर उपनल कर्मियों ने आंदोलन का बिगुल बजा दिया है। उपनल महासंघ ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो 10 नवंबर से प्रदेशभर के उपनल कर्मचारी बेमियादी हड़ताल पर चले जाएंगे।

रविवार को देहरादून जिला कार्यकारिणी की वर्चुअल बैठक में आंदोलन की रणनीति तय की गई। बैठक में बताया गया कि प्रदेश के विभिन्न विभागों में लगभग 22 हजार उपनल कर्मचारी पिछले 15 से 20 वर्षों से सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन अब तक उनके नियमितीकरण को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में स्वरोजगार को बढ़ावा देने की पहल, अध्यक्ष सुरेंद्र लोटनी बोले—एक मंच पर सुलझेंगी ऋण की अड़चनें.......

जिलाध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा नियमितीकरण का आश्वासन दिए जाने के बावजूद, अफसरशाही की लापरवाही से कर्मचारी अब हताश और आक्रोशित हैं। वहीं जिला महामंत्री रमेश डोभाल ने कहा कि सात महीने बीत जाने के बाद भी सरकार की ओर से कोई ठोस पहल नहीं की गई है, जिससे कर्मचारियों में भारी नाराजगी है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में स्वरोजगार को बढ़ावा देने की पहल, अध्यक्ष सुरेंद्र लोटनी बोले—एक मंच पर सुलझेंगी ऋण की अड़चनें.......

उपनल महासंघ का कहना है कि इस बार आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक सरकार लिखित रूप में नियमितीकरण का रोडमैप जारी नहीं करती।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में स्वरोजगार को बढ़ावा देने की पहल, अध्यक्ष सुरेंद्र लोटनी बोले—एक मंच पर सुलझेंगी ऋण की अड़चनें.......
Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें