लालकुआँ/हल्द्वानी:- चोरगलिया के प्राथमिक विद्यालय में छात्रों को बांटी गई शैक्षणिक सामग्री, दीपेंद्र सिंह कोश्यारी ने शिक्षा को बताया राष्ट्र निर्माण की नींव

ADVERTISEMENTS Ad

लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के चोरगलिया स्थित प्राथमिक विद्यालय में जिला खनिज न्यास योजना के अंतर्गत विद्यार्थियों को शैक्षणिक सामग्री एवं वस्त्र वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी ने सहभाग कर बच्चों को अध्ययन सामग्री एवं वस्त्र वितरित किए।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी की पहल, लालकुआं में 6 अक्टूबर को लगेगा स्वरोजगार जागरूकता शिविर, युवाओं-महिलाओं और व्यापारियों को मिलेंगी योजनाओं की पूरी जानकारी.....

इस दौरान विद्यालय परिसर में बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दीपेंद्र सिंह कोश्यारी ने कहा कि बच्चों के उत्साह और आत्मविश्वास को देखकर शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर कार्य करने का संकल्प और अधिक मजबूत हुआ है। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर संसाधनों के माध्यम से भावी पीढ़ी को सशक्त बनाना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं की जमीन का रास्ता साफ, धामी कैबिनेट ने दी भूमिधरी अधिकारों को मंजूरी, पंतनगर एयरपोर्ट को ₹66.29 करोड़, इन मुद्दों पर भी लगी मोहर, देखें अपडेट.....

उन्होंने कहा कि शिक्षित और सक्षम युवा ही विकसित भारत की मजबूत नींव हैं तथा सरकार शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिवार, अभिभावक एवं स्थानीय लोग भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ:- विधायक मोहन बिष्ट के जन्मदिन पर विधानसभा क्षेत्र में सेवा की बयार, कहीं रक्तदान तो कहीं स्वास्थ्य शिविर.....

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें