लालकुआँ/हल्द्वानी:- गौलापार हेलीपैड के विस्तार और आधुनिकीकरण की मांग, भाजयुमो प्रदेश महामंत्री दीपेन्द्र कोश्यारी के पत्र पर मुख्यमंत्री ने लिया एक्शन….

ADVERTISEMENTS Ad

लालकुआं। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) उत्तराखंड के प्रदेश महामंत्री दीपेन्द्र सिंह कोश्यारी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र प्रेषित कर लालकुआं विधानसभा क्षेत्र स्थित गोलापार हेलीपैड के विस्तार एवं आधुनिकीकरण की मांग की है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों और वीआईपी आवागमन में लगातार वृद्धि हो रही है, ऐसे में हेलीपैड को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जाना आवश्यक है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में सैलानियों का सैलाब, कैंची धाम में आस्था का ज्वार, ट्रैफिक संभालने सड़कों पर उतरे SSP मंजूनाथ टीसी, आज शाम से वन-वे, रविवार को छह घंटे रहेगा यातायात नियंत्रण, देखें पूरी अपडेट....

दीपेन्द्र कोश्यारी ने अपने पत्र में कहा कि गौलापार क्षेत्र उत्तराखंड के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल है, जहां देश-विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए हेलीपैड का विस्तार कर उसे आधुनिक स्वरूप दिया जाना चाहिए, जिससे पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ क्षेत्रीय विकास को भी गति मिले।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम में आस्था का सैलाब, 20 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, SSP मंजूनाथ के निर्देश पर पुलिस ने संभाला मोर्चा.....

उन्होंने मुख्यमंत्री से हेलीपैड परिसर में आधुनिक प्रतीक्षालय, स्वच्छ शौचालय, पेयजल की समुचित व्यवस्था, बेहतर विद्युत प्रकाश, सुरक्षा संबंधी सुविधाएं तथा परिसर के सौंदर्यीकरण के लिए आवश्यक बजट स्वीकृत करने का अनुरोध किया है।

कोश्यारी ने कहा कि गौलापार हेलीपैड के विकास से आपदा प्रबंधन, चिकित्सा आपातकालीन सेवाओं, पर्यटन और प्रशासनिक गतिविधियों को भी मजबूती मिलेगी। उन्होंने मुख्यमंत्री से जनहित और क्षेत्र के समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए संबंधित विभागों को शीघ्र आवश्यक निर्देश जारी करने का आग्रह किया, ताकि हेलीपैड के विस्तार और आधुनिकीकरण का कार्य जल्द शुरू हो सके।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ:- पंतनगर मेला देखने निकले युवक की दर्दनाक मौत! NH-109 पर अज्ञात वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर....
Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें