Ad

लालकुआँ/हल्दूचौड़:- बेटी प्रानू के जन्मदिन पर एडवोकेट प्रकाश सनवाल ने पेश की मानवता की मिसाल, खुशियां बांटने के लिए हीरा एंड टीआर चैरिटेबल ट्रस्ट को दिए ₹21 हजार…..

हल्द्वानी। आज के दौर में जहां जन्मदिन का मतलब अक्सर पार्टी, जश्न और दिखावे तक सीमित हो जाता है, वहीं एडवोकेट प्रकाश सनवाल और उनके परिवार ने अपनी बेटी प्रानू (प्रनिका) के जन्मदिन को जरूरतमंदों के लिए मदद और सेवा का अवसर बनाकर एक प्रेरणादायक मिसाल पेश की है। बेटी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर सनवाल परिवार की ओर से हीरा एंड टीआर चैरिटेबल ट्रस्ट को ₹21,000 की सहयोग राशि प्रदान की गई।

ट्रस्ट की ओर से प्रकाश सनवाल और उनके पूरे परिवार का दिल से आभार जताया गया। ट्रस्ट से जुड़े लोगों के मुताबिक, प्रकाश सनवाल केवल आर्थिक सहयोग करने वाले व्यक्ति नहीं, बल्कि ट्रस्ट की शुरुआत से ही उसके पीछे मजबूती से खड़े रहने वाले सहयोगी हैं। ट्रस्ट बनाने का विचार जब सामने आया था, तब सबसे पहले प्रकाश सनवाल से ही चर्चा की गई थी। उन्होंने हौसला बढ़ाने के साथ-साथ ट्रस्ट के जरूरी कागजी कार्य पूरे कराने में भी सहयोग दिया और आज भी जरूरतमंदों की मदद के हर प्रयास में साथ खड़े रहते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल:- श्रद्धालुओं की सुरक्षा से यातायात व्यवस्था तक हर मोर्चे पर मुस्तैद रही नैनीताल पुलिस, SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के नेतृत्व की हुई सराहना....

गौलापार हादसे में भी आगे आया था सनवाल परिवार

मानवता के प्रति सनवाल परिवार की संवेदनशीलता पहले भी सामने आ चुकी है। गौलापार हादसे के दौरान परिवार ने ₹50,000 की सहायता राशि देकर पीड़ितों के प्रति संवेदना और जिम्मेदारी का परिचय दिया था। जरूरत के समय आगे बढ़कर मदद करना परिवार की सेवा भावना को दर्शाता है।

प्रकाश सनवाल की जिंदगी का संघर्ष भी उनकी सोच को समझने की एक अहम कड़ी है। बताया जाता है कि उन्होंने हल्द्वानी के मीरा मार्ग में चाय बेचते हुए अपनी पढ़ाई जारी रखी और मेहनत के दम पर जीवन में आगे बढ़े। संघर्ष से निकले इस सफर ने उन्हें समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्ग की परेशानियों को करीब से समझने की संवेदना दी।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल:- श्रद्धालुओं की सुरक्षा से यातायात व्यवस्था तक हर मोर्चे पर मुस्तैद रही नैनीताल पुलिस, SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के नेतृत्व की हुई सराहना....

यही वजह है कि जब भी किसी जरूरतमंद की मदद की बात आती है, प्रकाश सनवाल का कहना रहता है कि मदद के इस प्रयास में उन्हें भी सहभागी बनाया जाए।

जन्मदिन पर दिया समाज को बड़ा संदेश

बेटी के जन्मदिन पर ₹21 हजार का सहयोग सिर्फ एक आर्थिक मदद नहीं, बल्कि समाज के लिए एक संदेश भी है—खुशियां तभी और बड़ी बनती हैं, जब उनमें किसी जरूरतमंद का हिस्सा भी शामिल हो।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल:- श्रद्धालुओं की सुरक्षा से यातायात व्यवस्था तक हर मोर्चे पर मुस्तैद रही नैनीताल पुलिस, SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के नेतृत्व की हुई सराहना....

हीरा एंड टीआर चैरिटेबल ट्रस्ट ने समाज के लोगों से अपील की है कि जन्मदिन, शादी-विवाह, सालगिरह या किसी भी शुभ अवसर को जरूरतमंद परिवारों के साथ साझा करें। मदद की राशि छोटी हो या बड़ी, किसी जरूरतमंद के चेहरे पर मुस्कान लाने वाली भावना सबसे महत्वपूर्ण है।

ट्रस्ट ने प्रकाश सनवाल, उनकी बेटी प्रानू (प्रनिका) और पूरे परिवार के उज्ज्वल, सुखी एवं स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए कहा कि समाजसेवा के क्षेत्र में उनका सहयोग इसी तरह निरंतर बना रहे।

हीरा एंड टीआर चैरिटेबल ट्रस्ट
सेवा • सहयोग • संवेदना

“यह ट्रस्ट किसी एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि पूरे समाज का अपना ट्रस्ट है।”

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें