Ad

लालकुआं व्यापार मंडल चुनाव: 12वें चरण में दीवान सिंह बिष्ट की बढ़त बरकरार, कई पदों पर मुकाबला रोचक

लालकुआं। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल चुनाव में मतगणना के 12वें चरण के बाद कई पदों पर मुकाबला बेहद दिलचस्प हो गया है। अध्यक्ष पद पर दीवान सिंह बिष्ट ने अपनी मजबूत बढ़त बनाए रखते हुए 407 मत हासिल किए हैं, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी नरेश चौधरी को 183 मत मिले हैं।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर महेश भट्ट 305 मतों के साथ सबसे आगे चल रहे हैं। उनके मुकाबले विशाल झा को 167 तथा मनोज मौर्या को 85 मत प्राप्त हुए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल/रामगढ़:- कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा की अध्यक्षता में जनसेवा शिविर, 358 लाभार्थियों को मिला योजनाओं का लाभ, 25 शिकायतों का मौके पर निस्तारण......

कोषाध्यक्ष पद पर मुकाबला काफी रोमांचक बना हुआ है। विनोद पांडे 326 मतों के साथ बढ़त बनाए हुए हैं, जबकि सुजीत कुमार गिरी को 237 मत मिले हैं।

महामंत्री पद पर नंदन सिंह राणा 311 मतों के साथ आगे हैं, जबकि अमजद खान को 278 मत प्राप्त हुए हैं। दोनों उम्मीदवारों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ:- साप्ताहिक समाचार पत्र 'फाइनल कॉल' के 19वें स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित, निष्पक्ष पत्रकारिता पर हुआ मंथन....

उपाध्यक्ष पद पर प्रकाश कुमार 308 मतों के साथ मजबूत स्थिति में हैं। वहीं किशन भट्ट को 132 और भुवन सिंह बिष्ट को 131 मत मिले हैं।

संगठन मंत्री पद पर जितेन्द्र गुप्ता 321 मतों के साथ बढ़त बनाए हुए हैं, जबकि करीम खान को 151 मत प्राप्त हुए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून/लालकुआँ:- जनहित और विकास को लेकर कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा से मिले भाजयुमो प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी, महत्वपूर्ण मुद्दों पर हुई चर्चा

12वें चरण की मतगणना के बाद अधिकांश पदों पर तस्वीर काफी हद तक साफ होती नजर आ रही है, हालांकि कुछ पदों पर अंतिम परिणाम तक रोमांच बने रहने की संभावना है।

ADVERTISEMENTS Ad

सम्बंधित खबरें