Ad

SSP मंजूनाथ टी.सी. के सख्त निर्देश पर छात्रसंघ चुनाव से पहले नैनीताल पुलिस का मेगा एक्शन! सड़कों पर उतरे अफसर, होटल-ढाबों से कॉलेजों तक सघन चेकिंग

हल्द्वानी/नैनीताल। छात्रसंघ चुनाव को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए नैनीताल पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कमर कस ली है। SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में जिलेभर में पुलिस का सघन चेकिंग अभियान जारी है। कॉलेज परिसरों के साथ-साथ आसपास के बाजारों, होटल-ढाबों और सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं।

चुनाव के दौरान किसी भी तरह की अराजकता और हुड़दंग को रोकने के लिए राजपत्रित अधिकारी खुद सड़कों पर उतरकर मोर्चा संभाल रहे हैं। एसपी क्राइम डॉ. जगदीश चंद्र, एसपी सिटी मनोज कत्याल समेत थाना-चौकी प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में पुलिस बल के साथ चेकिंग कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी:- MBPG छात्रसंघ चुनाव से पहले पुलिस का शक्ति प्रदर्शन! SSP मंजूनाथ टीसी ने खुद संभाली कमान.....

लिंगदोह नियमों के तहत हटाई चुनाव सामग्री

पुलिस ने कॉलेजों और सार्वजनिक स्थानों पर लगे अवैध पोस्टर, बैनर और अन्य चुनाव प्रचार सामग्री को हटवाया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि चुनाव आचार नियमों का उल्लंघन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

लाउडस्पीकर से अनाउंसमेंट, भीड़ और वाहन हटाए

कॉलेज परिसरों के आसपास अनावश्यक भीड़भाड़ और सड़क किनारे खड़े वाहनों को हटाने के लिए पुलिस लगातार लाउडस्पीकर से अनाउंसमेंट कर रही है। लोगों को चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने और अनावश्यक रूप से कॉलेजों के आसपास जमा न होने के लिए जागरूक किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी:- MBPG छात्रसंघ चुनाव से पहले पुलिस का शक्ति प्रदर्शन! SSP मंजूनाथ टीसी ने खुद संभाली कमान.....

सुरक्षा के मद्देनजर कॉलेजों के आसपास की दुकानों को चुनाव के दिन बंद रखने की अपील भी की गई है। वहीं, होटल, ढाबों और ठेलों पर सघन चेकिंग की जा रही है, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई की जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी:- MBPG छात्रसंघ चुनाव से पहले पुलिस का शक्ति प्रदर्शन! SSP मंजूनाथ टीसी ने खुद संभाली कमान.....

नैनीताल पुलिस की सख्त चेतावनी

पुलिस ने साफ किया है कि छात्रसंघ चुनाव की आड़ में शांति व्यवस्था बिगाड़ने, हुड़दंग करने या अराजकता फैलाने वालों पर सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह चाक-चौबंद रखने का दावा किया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें