Ad

हल्द्वानी – यहाँ युवक की गला रेतकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस, जाने पूरा मामला……

हल्द्वानी – हल्द्वानी रेलवे स्टेशन स्थित ठोकर लाइन इलाके में शनिवार देर रात एक युवक का शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई गई। पुलिस ने युवक की गला रेतकर हत्या की आशंका जताई है। युवक की लाश खून से लथपथ मिली है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ:- साप्ताहिक समाचार पत्र 'फाइनल कॉल' के 19वें स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित, निष्पक्ष पत्रकारिता पर हुआ मंथन....

थानाध्यक्ष वनभूलपुरा नीरज भाकुनी ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त के प्रयास किए मगर अभी पहचान नहीं हो सकी है। एसओ की सूचना मिलने पर एसपी सिटी प्रकाश चंद्र और सीओ सिटी नितिन लोहनी भी घटनास्थल पर पहुंचे। फिलहाल मृतक युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के इलाके में सघन पूछताछ कर रही है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून/लालकुआँ:- जनहित और विकास को लेकर कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा से मिले भाजयुमो प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी, महत्वपूर्ण मुद्दों पर हुई चर्चा

पुलिस का कहना है कि हत्या के इस मामले का शीघ्र पर्दाफाश किया जाएगा। इधर, खून से लथपथ मिले शव से इलाके में हड़कंप गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  भीमताल/रामगढ़:- कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा की अध्यक्षता में जनसेवा शिविर, 358 लाभार्थियों को मिला योजनाओं का लाभ, 25 शिकायतों का मौके पर निस्तारण......
Ad

सम्बंधित खबरें