Ad

यहां चार दिन पहले नदी में बही युवती का शव बरामद, परिवार में मचा कोहराम

देहरादून जनपद के कालसी क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। टौंस नदी में चार दिन पहले बह गई युवती शबीना का शव शनिवार सुबह ईछाड़ी डैम के जलाशय से बरामद किया गया।

जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान उत्तरकाशी जिले के भखवाड़ गांव निवासी यासीन की बेटी शबीना के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के नेतृत्व में नैनीताल पुलिस की बड़ी कामयाबी, 1.85 करोड़ की स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

शनिवार सुबह ईछाड़ी डैम में कार्यरत कर्मचारी हिमांशु रावत को जलाशय में एक महिला का शव तैरता दिखाई दिया। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना थाना कालसी पुलिस को दी। मौके पर थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ पहुंचे और SDRF की टीम को भी बुलाया गया। कड़ी मशक्कत के बाद SDRF की टीम ने शव को बाहर निकाला।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़ (लालकुआं) विश्व पर्यावरण दिवस पर दीपेंद्र कोश्यारी ने लालकुआँ विधानसभा में किया पौधारोपण, लोगों को दिलाया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

इसके बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त शबीना के रूप में की। शबीना के पिता यासीन ने बताया कि चार दिन पहले उनकी बेटी टौंस नदी पार कर रही थी। वह नदी में लगे तार का सहारा लेकर दूसरी ओर जाने की कोशिश कर रही थी, लेकिन संतुलन बिगड़ने से वह तेज बहाव में बह गई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़ (लालकुआं) विश्व पर्यावरण दिवस पर दीपेंद्र कोश्यारी ने लालकुआँ विधानसभा में किया पौधारोपण, लोगों को दिलाया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

पिछले चार दिनों से परिजन उसकी तलाश कर रहे थे, लेकिन आज शव ईछाड़ी डैम में मिलने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पुलिस ने शव को विकासनगर स्थित मोर्चरी में सुरक्षित रखवाया है और पंचनामा भरकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad

सम्बंधित खबरें