हल्द्वानी:- “मानवीय सरोकारों को समर्पित ग्राफिक एरा, हल्द्वानी में जरूरतमंद परिवारों को बांटी खाद्य सामग्री”

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी। सामाजिक उत्तरदायित्व और मानव सेवा के अपने मूल्यों को आगे बढ़ाते हुए ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी परिसर ने क्षेत्र के आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद परिवारों के लिए खाद्य सामग्री वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस पहल के तहत दर्जनों जरूरतमंद परिवारों को दैनिक उपयोग की आवश्यक खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई गई, जिससे उनके जीवनयापन में सहायता मिल सके।

ग्राफिक एरा द्वारा संचालित यह जनकल्याणकारी अभियान समाज के कमजोर वर्गों के प्रति संस्थान की संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता को दर्शाता है। कार्यक्रम के दौरान जरूरतमंद परिवारों को राशन पैकेट वितरित किए गए, जिनमें दैनिक उपयोग की आवश्यक खाद्य सामग्री शामिल थी। इस अवसर पर लाभार्थियों ने संस्थान के इस प्रयास की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम में आस्था का सैलाब, 20 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, SSP मंजूनाथ के निर्देश पर पुलिस ने संभाला मोर्चा.....

उल्लेखनीय है कि ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डॉ. कमल घनशाला की प्रेरणा से समाजसेवा का यह अभियान कोविड-19 महामारी के कठिन दौर से लगातार जारी है। महामारी के दौरान शुरू की गई यह पहल आज भी जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाने का कार्य कर रही है। इसी क्रम में हल्द्वानी परिसर द्वारा आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की सहायता के लिए यह विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ:- पंतनगर मेला देखने निकले युवक की दर्दनाक मौत! NH-109 पर अज्ञात वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर....

कार्यक्रम के दौरान ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी परिसर के निदेशक डॉ. एम.सी. लोहानी ने कहा कि संस्थान का उद्देश्य केवल गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा प्रदान करना ही नहीं, बल्कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करना भी है। उन्होंने कहा कि चेयरमैन डॉ. कमल घनशाला के दूरदर्शी नेतृत्व में ग्राफिक एरा शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों को भी प्राथमिकता देता है।

डॉ. लोहानी ने कहा कि समाज के जरूरतमंद और वंचित वर्गों की सहायता करना हम सभी की साझा जिम्मेदारी है। संस्थान भविष्य में भी इसी प्रकार के जनहितकारी और सामाजिक सेवा से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन करता रहेगा, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाई जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ:- विधायक मोहन बिष्ट के जन्मदिन पर विधानसभा क्षेत्र में सेवा की बयार, कहीं रक्तदान तो कहीं स्वास्थ्य शिविर.....

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के अधिकारी, कर्मचारी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने समाज के कमजोर वर्गों की सहायता के लिए आगे आने और मानवता की सेवा के इस अभियान को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें