हल्द्वानी में अज्ञात युवक ने लगाई गौला नदी में लगाई छलांग, देखें रिपोर्ट…

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक अज्ञात युवक ने अचानक गौला पुल से नदी में छलांग लगा दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक ने बिना किसी झिझक के पुल से कूदने का कदम उठाया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड के आर्थिक रूपांतरण पर ग्राफ़िक एरा हल्द्वानी में दो दिवसीय राज्य स्तरीय सेमिनार का हुआ सफल समापन...

सूचना मिलते ही बनभूलपुरा थाना पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से युवक को बाहर निकाला। युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसे तुरंत सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ:- दुग्ध उत्पादकों के लिए 30 करोड़ की सौगात, मुकेश बोरा ने मुख्यमंत्री और दुग्ध मंत्री का जताया आभार

बताया जा रहा है कि युवक की उम्र लगभग 20 से 25 वर्ष के बीच है। नदी के तेज बहाव में बहने के बजाय वह सीधे चट्टानों पर जा गिरा, जिससे उसे गंभीर चोटें आई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम जाने से पहले पढ़ लें ट्रैफिक प्लान! वीकेंड पर दो दिन बदलेगा रूट, देखें अपडेट.....

फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो पाई है और आत्मघाती कदम उठाने के कारणों का भी खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें