Ad

हल्द्वानी: यहाँ बच्चों को स्कूल ले जा रही बस पलटी, बड़ा हादसा टला, परिचालक घायल

हल्द्वानी न्यूज़– मोटहल्दू क्षेत्र में आज बड़ा हादसा होते-होते टल गया। BLM स्कूल की एक बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

ग्राम प्रधान रमेश जोशी ने सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी दी कि हादसा स्कूल के पास जंगल वाली सड़क पर हुआ। हादसे के समय बस में स्कूली बच्चे भी सवार थे। गनीमत रही कि कोई गंभीर हताहत नहीं हुआ।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस पलटने से कई लोगो को हल्की-फुल्की चोटें आई हैं। वहीं बस के परिचालक के पैर में चोट लगने की खबर है। स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद कर बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला।

फिलहाल घटना की जानकारी संबंधित विभाग को दे दी गई है और मामले की जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें