Ad

हल्द्वानी- यहां मिलावटखोरी पर प्रशासन की लगातार कार्यवाही जारी, अब यहां अवैध चाऊमीन और सॉस की फैक्ट्री पर कार्यवाही, देखें पूरी रिपार्ट…..

हल्द्वानी- शहर में मिलावटखोरी के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। अवैध कोल्ड ड्रिंक फैक्ट्री पर की गई कार्रवाई के बाद अब प्रशासन ने मंगल पड़ाव के रिहायशी क्षेत्र में संचालित चाऊमीन और सॉस की अवैध फैक्ट्री पर बड़ी कार्रवाई की है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड:- यहाँ सीनियर सिटीजन कार्ड के नाम पर 3.77 लाख की साइबर ठगी, बैंक कर्मचारी बनकर ठग ने ऐसे खाली किया खाता......

एसडीएम राहुल शाह और नगर आयुक्त ऋचा सिंह के नेतृत्व में तहसीलदार मनीषा बिष्ट,नगर निगम, प्रशासन और फूड सेफ्टी विभाग की संयुक्त टीम ने फैक्ट्री में छापेमारी की। मौके पर भारी मात्रा में गंदगी, खराब सामग्री और खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन पाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ:- बिंदुखत्ता की जर्जर सड़कों का मुद्दा पहुंचा शासन तक, दीपेंद्र सिंह कोश्यारी ने PWD सचिव को सौंपा ज्ञापन, जल्द सुधार की मांग...

फैक्ट्री में तैयार किए जा रहे उत्पादों की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठे हैं। फूड सेफ्टी अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए नमूनों को जांच के लिए भेजा जाएगा और फैक्ट्री को सील कर दिया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि खाद्य सामग्री में मिलावट या बिना लाइसेंस के खाद्य उत्पाद तैयार करने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ:- ‘भीख नहीं अधिकार चाहिए’ के नारों से गूंजा बिंदुखत्ता, सातवें दिन सैकड़ों महिलाओं ने संभाली पदयात्रा की कमान....
Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें