ऋषिकेश:- भाजयुमो प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी की ऋषिकेश में युवाओं से सीधी बात, युवा संवाद कार्यक्रम में राष्ट्र निर्माण पर हुआ मंथन……

ADVERTISEMENTS Ad

ऋषिकेश। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) द्वारा ऋषिकेश में आयोजित “युवा संवाद” कार्यक्रम में भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी ने सहभागिता करते हुए युवाओं से संवाद किया। कार्यक्रम में राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका, संगठन की विचारधारा, सामाजिक दायित्व और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में युवाशक्ति की भागीदारी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा रहे। उन्होंने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि देश और प्रदेश के विकास में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि युवा वर्ग अपनी ऊर्जा, नवाचार और सकारात्मक सोच के माध्यम से समाज एवं राष्ट्र के निर्माण में अहम योगदान दे सकता है। उन्होंने युवाओं से संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और सामाजिक सरोकारों से जुड़कर कार्य करने का भी आह्वान किया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ:- पंतनगर मेला देखने निकले युवक की दर्दनाक मौत! NH-109 पर अज्ञात वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर....

इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने भी युवाओं को संबोधित करते हुए उन्हें राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए समाज सेवा और संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति ही विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की सबसे बड़ी ताकत है।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम में आस्था का सैलाब, 20 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, SSP मंजूनाथ के निर्देश पर पुलिस ने संभाला मोर्चा.....

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल, भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष शिवम टुटेजा, गढ़वाल संयोजक एवं प्रदेश मंत्री शुभम सिमल्टी, प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र बिष्ट, जिला महामंत्री ऋषिकेश प्रतीक कालिया, प्रदेश मंत्री अजय उनियाल, सह प्रभारी ऋषिकेश गोविंद पाल सहित पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी, वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  भारी यातायात के बीच नैनीताल में एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने संभाली ट्रैफिक की कमान.....

कार्यक्रम के दौरान युवाओं ने विभिन्न समसामयिक विषयों पर अपने विचार भी रखे। वक्ताओं ने युवाओं के प्रश्नों का उत्तर देते हुए उन्हें संगठन की कार्यप्रणाली, राष्ट्रहित के मुद्दों तथा जनसेवा के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का समापन विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की सक्रिय भागीदारी के संकल्प के साथ हुआ।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें