लालकुआँ:- गुरु पूर्णिमा पर प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी ने माँ महालक्ष्मी के चरणों में टेका माथा, प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की…

ADVERTISEMENTS Ad

लालकुआँ। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी ने लालकुआँ विधानसभा के हल्दूचौड़ मंडल स्थित श्री महालक्ष्मी मंदिर पहुंचकर विधिवत दर्शन-पूजन किया। उन्होंने देवाधिदेव भगवान एवं अपने गुरुओं का आशीर्वाद प्राप्त करते हुए प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ:- पंतनगर मेला देखने निकले युवक की दर्दनाक मौत! NH-109 पर अज्ञात वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर....

इस अवसर पर दीपेंद्र सिंह कोश्यारी ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरु का स्थान सर्वोच्च माना गया है। गुरु ही ज्ञान, संस्कार और जीवन को सही दिशा देने का कार्य करते हैं। गुरु के मार्गदर्शन से व्यक्ति न केवल सफलता प्राप्त करता है, बल्कि आध्यात्मिक ऊर्जा और आत्मबल भी हासिल करता है।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम में आस्था का सैलाब, 20 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, SSP मंजूनाथ के निर्देश पर पुलिस ने संभाला मोर्चा.....

उन्होंने गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व हमें अपने गुरुजनों के प्रति सम्मान, कृतज्ञता और उनके बताए मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।

मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना के दौरान श्रद्धालुओं ने भी गुरु पूर्णिमा का पर्व श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया। कार्यक्रम के अंत में दीपेंद्र सिंह कोश्यारी ने सभी के सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हुए “जय माँ महालक्ष्मी” और “जय गुरुदेव” का उद्घोष किया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी की पहल, लालकुआं में 6 अक्टूबर को लगेगा स्वरोजगार जागरूकता शिविर, युवाओं-महिलाओं और व्यापारियों को मिलेंगी योजनाओं की पूरी जानकारी.....
Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें