Ad

उत्तराखण्ड में यहाँ बोर्ड परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया, दूसरे विद्यार्थियों की जगह पेपर देने पहुंचे 8 नाबालिग, जाने पूरा मामला…..

हरिद्वार। उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा के दौरान मंगलवार को बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया। हिंदी विषय की परीक्षा में दूसरों के नाम पर बैठकर पेपर देने पहुंचे चार लड़के और चार लड़कियों समेत कुल आठ नाबालिगों को कक्ष निरीक्षकों ने पकड़ लिया। पूछताछ में मामला सही पाए जाने पर सभी को पुलिस के हवाले कर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग: हल्द्वानी के राजकीय मेडिकल कॉलेज को बम से उड़ाने की धमकी, अस्पताल परिसर में मचा हड़कंप, जाने पूरा मामला….

जानकारी के अनुसार, उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल हिंदी परीक्षा चल रही थी। सावित्री शिक्षा सदन इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं का परीक्षा केंद्र राजकीय इंटर कॉलेज सलेमपुर में बनाया गया था। परीक्षा के दौरान अलग-अलग कक्षों में बैठे चार छात्र और चार छात्राएं संदिग्ध प्रतीत हुए। कक्ष निरीक्षकों ने जब उनके प्रवेश पत्र और पहचान से जुड़े दस्तावेजों की जांच की तो वे घबरा गए।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल एसएसपी डॉ० मंजूनाथ टी०सी० के निर्देशन में पुलिस की बड़ी कामयाबी, इतने लाख कीमत की स्मैक के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार....

सख्ती से पूछताछ करने पर उन्होंने स्वीकार किया कि वे अन्य विद्यार्थियों के प्रवेश पत्र पर अपना फोटो लगाकर परीक्षा देने पहुंचे थे। केंद्र व्यवस्थापक सुरेशचंद्र द्विवेदी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सभी को पकड़कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आठों को हिरासत में ले लिया है और उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तैयारी की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी ब्रेकिंग: बनभूलपुरा रेलवे भूमि विवाद पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, पुनर्वास को लेकर दिए अहम निर्देश, जानिए क्या कहा अदालत ने….

इस पूरे प्रकरण के सामने आने के बाद संबंधित स्कूल प्रशासन की भूमिका पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। मामले में विद्यालय के प्रधानाचार्य की जिम्मेदारी को लेकर जांच की मांग उठ रही है। शिक्षा विभाग भी पूरे घटनाक्रम की रिपोर्ट तलब कर सकता है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें