उत्तराखंड की रमा बिष्ट को राष्ट्रीय मंच पर मिला ‘बेस्ट वूमेन एंटरप्रेन्योर इन एमएसएमई’ अवॉर्ड

ADVERTISEMENTS Ad

नई दिल्ली/रामगढ़। उत्तराखंड की महिला उद्यमी रमा बिष्ट, संस्थापक Apple Zone Ramgarh, को देश के प्रतिष्ठित “अमर उजाला MSME For Bharat Awards 2025” में “बेस्ट वूमेन एंटरप्रेन्योर इन एमएसएमई” अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।
यह पुरस्कार दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित समारोह में केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ द्वारा प्रदान किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी की पहल, लालकुआं में 6 अक्टूबर को लगेगा स्वरोजगार जागरूकता शिविर, युवाओं-महिलाओं और व्यापारियों को मिलेंगी योजनाओं की पूरी जानकारी.....
Oplus_131072

रमा बिष्ट को यह सम्मान सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग (एमएसएमई) क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान, स्थानीय महिलाओं को रोजगार देने और पहाड़ी जैविक उत्पादों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं की जमीन का रास्ता साफ, धामी कैबिनेट ने दी भूमिधरी अधिकारों को मंजूरी, पंतनगर एयरपोर्ट को ₹66.29 करोड़, इन मुद्दों पर भी लगी मोहर, देखें अपडेट.....
Oplus_131072

रमा बिष्ट पिछले कई वर्षों से ग्रामीण महिलाओं और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने, तथा ‘Made in Hills, Made for India’ की भावना के साथ कार्य कर रही हैं। उनके नेतृत्व में Apple Zone Ramgarh आज उत्तराखंड के जैविक उत्पादों को राष्ट्रीय बाजारों तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम बन चुका है।

यह भी पढ़ें 👉  भारी यातायात के बीच नैनीताल में एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने संभाली ट्रैफिक की कमान.....

पूर्व में राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर कई पुरस्कारों से सम्मानित हो चुकीं रमा बिष्ट की यह उपलब्धि पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय है।

उनकी यह यात्रा साबित करती है कि—
“जहाँ इच्छा होती है, वहाँ राह खुद बन जाती है।”

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें