उत्तराखण्ड में यहाँ महिला मित्र पर युवक ने झोंका फायर, सीने को छूकर निकली गोली: आरोपी…….

ADVERTISEMENTS Ad

खटीमा/सितारगंज। उधम सिंह नगर जिले के शक्तिफार्म क्षेत्र में शनिवार शाम एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां एक युवक ने कथित तौर पर अपनी महिला मित्र पर तमंचे से फायर कर दिया। गोली महिला के सीने को छूते हुए निकल गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश तेज कर दी है।

जानकारी के अनुसार घायल महिला का अपने पति से लंबे समय से विवाद चल रहा है और मामला न्यायालय में विचाराधीन है। इसी दौरान उसकी पहचान एक युवक से हुई थी, जिसके साथ वह रहने लगी थी। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ समय से दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ:- विधायक मोहन बिष्ट के जन्मदिन पर विधानसभा क्षेत्र में सेवा की बयार, कहीं रक्तदान तो कहीं स्वास्थ्य शिविर.....

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शनिवार शाम महिला अपनी छोटी बहन के साथ बाजार से घर लौट रही थी। इसी दौरान बाइक सवार युवक ने उन्हें रास्ते में रोक लिया। महिला की बहन ने पुलिस को बताया कि बातचीत के दौरान दोनों के बीच कहासुनी बढ़ गई। विवाद इतना बढ़ गया कि युवक ने गुस्से में तमंचा निकालकर महिला पर फायर झोंक दिया।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम में आस्था का सैलाब, 20 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, SSP मंजूनाथ के निर्देश पर पुलिस ने संभाला मोर्चा.....

गोली महिला के सीने को छूते हुए निकल गई और वह घायल होकर सड़क पर गिर पड़ी। फायरिंग की आवाज सुनते ही आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार महिला की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं की जमीन का रास्ता साफ, धामी कैबिनेट ने दी भूमिधरी अधिकारों को मंजूरी, पंतनगर एयरपोर्ट को ₹66.29 करोड़, इन मुद्दों पर भी लगी मोहर, देखें अपडेट.....

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस की कई टीमें आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आपसी विवाद से जुड़ा प्रतीत होता है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर घटना के कारणों का खुलासा किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें