Ad

लालकुआं व्यापार मंडल चुनाव में दीवान सिंह बिष्ट की बड़ी बढ़त, महामंत्री और संगठन मंत्री पद पर कांटे की टक्कर

लालकुआं। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के चुनाव में मतगणना के ताजा रुझानों ने मुकाबले को रोचक बना दिया है। अध्यक्ष पद पर दीवान सिंह बिष्ट ने अपने प्रतिद्वंद्वी नरेश चौधरी पर बड़ी बढ़त बना ली है।

अध्यक्ष पद के लिए दीवान सिंह बिष्ट को 168 वोट मिले हैं, जबकि नरेश चौधरी को 81 वोट प्राप्त हुए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड:- यहाँ 14 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध मौत, नाना के घर फंदे से लटका मिला शव....

वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर महेश भट्ट 128 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं। उनके मुकाबले विशाल झा को 71 वोट और मनोज मौर्या को 35 वोट मिले हैं।

कोषाध्यक्ष पद पर मुकाबला दिलचस्प बना हुआ है, जहां विनोद पांडे 148 वोटों के साथ बढ़त बनाए हुए हैं, जबकि सुजीत कुमार गिरी को 91 वोट मिले हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी:- AC ठीक करते पिता को लगा करंट, बचाने दौड़ी 12 साल की बेटी भी बनी काल का ग्रास.....

महामंत्री पद पर कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। अमजद खान को 129 वोट मिले हैं, जबकि नंदन सिंह राणा 118 वोटों के साथ उनके बेहद करीब हैं।

उपाध्यक्ष पद पर प्रकाश कुमार 118 वोटों के साथ आगे हैं। वहीं भुवन सिंह बिष्ट को 69 वोट और किशन भट्ट को 45 वोट प्राप्त हुए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर:- विधि में Ph.D. लेकर मनु अग्रवाल ने बढ़ाया रामनगर का मान, डॉ. पूरन चन्द्र पाण्डे के मार्गदर्शन व प्रेरणा को दिया विशेष श्रेय....

संगठन मंत्री पद पर भी मुकाबला रोमांचक बना हुआ है। जितेन्द्र गुप्ता 126 वोटों के साथ बढ़त बनाए हुए हैं, जबकि करीम खान को 113 वोट मिले हैं।

मतगणना जारी है और अंतिम परिणाम आने तक सभी पदों पर प्रत्याशियों व समर्थकों की नजरें चुनाव परिणामों पर टिकी हुई हैं।


ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें