Ad

सांसद अजय भट्ट की फटकार का असर, एक्शन में आया NHAI, हाईवे की सुरक्षा पर बड़े फैसले….

एनएच-109 पर ब्लैक स्पॉट, कट और सुरक्षा व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण; तीन स्थानों पर फुट ओवर ब्रिज समेत कई अहम फैसले

हल्दूचौड़/लालकुआं। राष्ट्रीय राजमार्ग-109 पर लगातार हो रहे हादसों और सुरक्षा संबंधी समस्याओं को लेकर सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट के कड़े निर्देशों का असर अब धरातल पर दिखाई देने लगा है। सांसद द्वारा एनएचएआई अधिकारियों को हाईवे की समस्याओं का मौके पर निरीक्षण कर तत्काल समाधान के निर्देश दिए जाने के बाद बुधवार को एनएचएआई की टीम हरकत में आई। प्रोजेक्ट डायरेक्टर अचल जिंदल ने तकनीकी टीम के साथ हाईवे के कई संवेदनशील स्थानों का स्थलीय निरीक्षण किया।

सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण सिंह खाती के नेतृत्व में एनएचएआई अधिकारियों ने ग्राम प्रधानों, पंचायत प्रतिनिधियों, व्यापार मंडल पदाधिकारियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ हाईवे की समस्याओं का जायजा लिया। कई घंटे चले निरीक्षण में ब्लैक स्पॉट, अव्यवस्थित कट, डिवाइडर कट, पैदल यात्रियों की सुरक्षा, प्रकाश व्यवस्था और आवारा गौवंश सहित विभिन्न मुद्दों पर मौके पर चर्चा हुई।

यह भी पढ़ें 👉  मुकेश बोरा की पहल लाई रंग, पशु आहार की बढ़ी दरों पर लगी रोक, 55 हजार दुग्ध उत्पादकों को बड़ी राहत.....

हल्दूचौड़ चौराहे का कट होगा व्यवस्थित

निरीक्षण के दौरान हल्दूचौड़ चौराहे के कट को सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से विकसित करने पर सहमति बनी। वहीं एवरग्रीन स्कूल के सामने भी आवागमन की आवश्यकता को देखते हुए मानकों के अनुरूप कट बनाए जाने का निर्णय लिया गया।

मीडियन कट पर लगेंगे बैरिकेड्स, बढ़ेगी रोशनी

हाईवे के विभिन्न मीडियन कट्स पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए मानकों के अनुसार करीब छह से सात मीटर के बैरिकेड्स लगाए जाने पर सहमति बनी। इसके साथ ही पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था तथा आवश्यकतानुसार चेतावनी और दिशा-सूचक साइन बोर्ड लगाए जाएंगे।

तीन स्थानों पर FOB का प्रस्ताव

पैदल यात्रियों और स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर तीन स्थानों पर फुट ओवर ब्रिज बनाने का प्रस्ताव रखा गया है। इनमें ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी के सामने, हल्दूचौड़ मुख्य बाजार और बबुर गुमटी के पास फुट ओवर ब्रिज प्रस्तावित किए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मुकेश बोरा की पहल लाई रंग, पशु आहार की बढ़ी दरों पर लगी रोक, 55 हजार दुग्ध उत्पादकों को बड़ी राहत.....

ग्रामीणों के लिए सर्विस मार्ग पर भी सहमति

तेज रफ्तार हाईवे पर स्थानीय ग्रामीणों के सुरक्षित आवागमन के लिए हाईवे के दोनों ओर करीब तीन-तीन फीट की सर्विस लाइन/मार्ग विकसित किए जाने पर भी चर्चा हुई। इसका उद्देश्य ग्रामीणों को मुख्य हाईवे पर सीधे आने से बचाते हुए सुरक्षित आवागमन उपलब्ध कराना है।

आवारा गौवंश के लिए तत्काल व्यवस्था

हाईवे पर दुर्घटनाओं का कारण बन रहे आवारा गौवंश की समस्या को लेकर भी तत्काल कार्रवाई की व्यवस्था करने पर सहमति बनी। इसके तहत एनएचएआई के जेसीबी ऑपरेटर का मोबाइल नंबर हाईवे के प्रमुख स्थानों पर सार्वजनिक रूप से चस्पा किया जाएगा, ताकि गौवंश की सूचना मिलते ही उसे हटाने के लिए तत्काल कार्रवाई की जा सके।

सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण सिंह खाती ने कहा कि सांसद अजय भट्ट का स्पष्ट निर्देश है कि हाईवे पर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और क्षेत्रवासियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि स्थलीय निरीक्षण का उद्देश्य केवल समस्याओं को देखना नहीं, बल्कि उनके स्थायी और व्यावहारिक समाधान की दिशा में ठोस कार्रवाई सुनिश्चित करना है।

यह भी पढ़ें 👉  मुकेश बोरा की पहल लाई रंग, पशु आहार की बढ़ी दरों पर लगी रोक, 55 हजार दुग्ध उत्पादकों को बड़ी राहत.....

संयुक्त निरीक्षण में सामाजिक कार्यकर्ता पीयूष जोशी, ग्राम प्रधान रुक्मणी नेगी, पूजा बिष्ट, इंद्र सिंह बिष्ट, जीवंती देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य संगठन अध्यक्ष राजेंद्र दुर्गापाल, कनिष्ठ ब्लॉक प्रमुख कमल भंडारी, व्यापार मंडल अध्यक्ष संदीप पांडे, कोऑपरेटिव समिति हल्दूचौड़ अध्यक्ष मोहन चंद्र दुर्गापाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य चंपा पांडेय, खीम सिंह बिष्ट, कार्तिक बामेठा सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

एनएचएआई अधिकारियों ने निरीक्षण के दौरान तय किए गए बिंदुओं पर शीघ्र कार्रवाई शुरू करने का आश्वासन दिया। सांसद अजय भट्ट की पहल के बाद एनएचएआई के मौके पर पहुंचने और सुरक्षा से जुड़े कई प्रस्तावों पर सहमति बनने से क्षेत्रवासियों को हाईवे की स्थिति में सुधार की उम्मीद जगी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें