लालकुआं:- बिंदुखत्ता में रफ्तार का कहर, सब्जी लेकर लौट रहे साइकिल सवार को डंपर ने कुचला, अस्पताल पहुंचते ही…..

ADVERTISEMENTS Ad

लालकुआं। बिंदुखत्ता के काररोड मुख्य बाजार में शनिवार दोपहर हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने एक बार फिर तेज रफ्तार वाहनों के खौफनाक सच को सामने ला दिया है। सब्जी लेकर घर लौट रहे एक व्यक्ति की मौके पर ऐसी मौत से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार इंद्रानगर द्वितीय बिंदुखत्ता निवासी साइकिल सवार कुंवर सिंह गड़िया शनिवार को काररोड बाजार से सब्जी खरीदकर अपने घर लौट रहे थे। तभी अचानक एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित डंपर (संख्या यूए 01-1728) ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी की पहल, लालकुआं में 6 अक्टूबर को लगेगा स्वरोजगार जागरूकता शिविर, युवाओं-महिलाओं और व्यापारियों को मिलेंगी योजनाओं की पूरी जानकारी.....

टक्कर इतनी भीषण थी कि कुंवर सिंह सड़क पर काफी दूर तक घिसट गए। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं और अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उनकी हालत बेहद नाजुक हो गई। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों और परिजनों ने बिना देर किए उन्हें हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  भारी यातायात के बीच नैनीताल में एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने संभाली ट्रैफिक की कमान.....

मृतक अपने पीछे पत्नी और तीन पुत्रों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनकी अचानक मौत से इंद्रानगर और बिंदुखत्ता क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

सूचना पर लालकुआं पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक साक्ष्य जुटाए। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

घटना के बाद स्थानीय व्यापारियों और क्षेत्रवासियों में भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि मुख्य बाजार में तेज रफ्तार और बेतरतीब तरीके से दौड़ते भारी वाहन आए दिन खतरा बने हुए हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि बाजार क्षेत्र में स्पीड ब्रेकर लगाए जाएं और पुलिस गश्त बढ़ाई जाए, ताकि भविष्य में इस तरह के दर्दनाक हादसों को रोका जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं की जमीन का रास्ता साफ, धामी कैबिनेट ने दी भूमिधरी अधिकारों को मंजूरी, पंतनगर एयरपोर्ट को ₹66.29 करोड़, इन मुद्दों पर भी लगी मोहर, देखें अपडेट.....

(फाइल फोटो: कुंवर सिंह गड़िया)

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें