लालकुआँ:- 84 करोड़ के अत्याधुनिक दुग्ध प्रसंस्करण प्लांट का निरीक्षण, आंचल दुग्ध संघ की व्यवस्थाओं से संतुष्ट दिखे डेयरी विकास निदेशक ईलागिरी

ADVERTISEMENTS Ad

लालकुआं। उत्तराखंड डेयरी विकास विभाग के निदेशक ईलागिरी ने गुरुवार को नैनीताल आंचल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने दुग्धशाला में दूध संग्रहण, प्रसंस्करण, गुणवत्ता नियंत्रण, स्वच्छता, पैकेजिंग और विपणन व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया तथा आधुनिक तकनीकों और गुणवत्ता मानकों की सराहना की।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने निदेशक को दुग्ध उत्पादन, सहकारी व्यवस्था तथा दुग्ध उत्पादक किसानों के हित में संचालित योजनाओं की जानकारी दी। ईलागिरी ने खाद्य सुरक्षा एवं गुणवत्ता मानकों के प्रभावी अनुपालन पर संतोष व्यक्त करते हुए व्यवस्थाओं की प्रशंसा की। उन्होंने दूध की गुणवत्ता जांच, प्रसंस्करण, पैकेजिंग, भंडारण और वितरण प्रणाली का भी निरीक्षण किया तथा उत्पादन क्षमता और भविष्य की विस्तार योजनाओं की जानकारी ली।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ:- पंतनगर मेला देखने निकले युवक की दर्दनाक मौत! NH-109 पर अज्ञात वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर....

इसके बाद निदेशक ने लगभग 84 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन अत्याधुनिक दुग्ध प्रसंस्करण प्लांट का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति, उपयोग की जा रही सामग्री की गुणवत्ता और तकनीकी मानकों का परीक्षण किया। अधिकारियों ने बताया कि प्लांट के तैयार होने के बाद दुग्ध प्रसंस्करण क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी, जिससे दुग्ध उत्पादक किसानों को बेहतर विपणन सुविधाएं और उपभोक्ताओं को उच्च गुणवत्ता वाले दुग्ध उत्पाद उपलब्ध हो सकेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  भारी यातायात के बीच नैनीताल में एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने संभाली ट्रैफिक की कमान.....

निदेशक ईलागिरी ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर संतोष जताते हुए अधिकारियों को परियोजना को निर्धारित समयसीमा में पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि इसका लाभ जल्द से जल्द किसानों और उपभोक्ताओं तक पहुंचाया जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं की जमीन का रास्ता साफ, धामी कैबिनेट ने दी भूमिधरी अधिकारों को मंजूरी, पंतनगर एयरपोर्ट को ₹66.29 करोड़, इन मुद्दों पर भी लगी मोहर, देखें अपडेट.....

निरीक्षण के दौरान नैनीताल दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा, सामान्य प्रबंधक अनुराग शर्मा, प्रभारी प्रशासन एवं विपणन संजय सिंह भाकुनी, प्रभारी कारखाना प्रबंधक धर्मेंद्र सिंह राणा, प्रभारी उपार्जन सुभाष बाबू, प्रभारी अभियंत्रण राजू दुम्का, प्रभारी गुणवत्ता नियंत्रण आर.सी. आर्या, प्रभारी स्टोर खलील अहमद, प्रभारी यातायात पूरन चंद्र मिश्रा, प्रभारी एमआईएस कमलेश कुमार, दिनेश कुलौरा, विपिन तिवारी, कमल गरवाल सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें