Ad

लालकुआँ:- हल्दूचौड़ में ‘लखपति दीदी’ का सम्मान, दीपेंद्र सिंह कोश्यारी की मौजूदगी में गूंजा महिला सशक्तिकरण का संदेश, देखें क्या बोले कोश्यारी…

लालकुआं। लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के हल्दूचौड़ में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा आयोजित ‘लखपति दीदी सम्मान समारोह’ में भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी ने सहभागिता कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। इस अवसर पर आत्मनिर्भरता, परिश्रम और उद्यमिता के बल पर अपनी अलग पहचान बनाने वाली ‘लखपति दीदी’ बहनों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दीपेंद्र सिंह कोश्यारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। आज गांव-गांव की महिलाएं स्वरोजगार और उद्यमिता के माध्यम से आर्थिक रूप से सशक्त बन रही हैं। उन्होंने सम्मानित महिलाओं के संघर्ष, मेहनत और सफलता को समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर:- विधि में Ph.D. लेकर मनु अग्रवाल ने बढ़ाया रामनगर का मान, डॉ. पूरन चन्द्र पाण्डे के मार्गदर्शन व प्रेरणा को दिया विशेष श्रेय....

समारोह में महिला सशक्तिकरण, आत्मनिर्भर भारत और ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक उत्थान पर विशेष जोर दिया गया। इस दौरान उन महिलाओं को सम्मानित किया गया जिन्होंने अपने परिश्रम और उद्यमिता के बल पर परिवार के साथ-साथ समाज में भी नई पहचान स्थापित की है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड:- यहां पानी में उतरा करंट, मां-बेटी की गई जान...

कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री श्रीमती रश्मि रस्तोगी, जिला महामंत्री श्रीमती आभा गोस्वामी, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती दीपा चंदोला, विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष, पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल-रामनगर में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, कई राउंड चली गोलियां…..

अंत में दीपेंद्र सिंह कोश्यारी ने सभी सम्मानित ‘लखपति दीदी’ बहनों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और कहा कि महिलाओं का सशक्तिकरण ही विकसित भारत की मजबूत नींव है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें