SSP नैनीताल ने अपने कार्य में लापरवाही बरतने वाले इस दरोगा को किया सस्पेंड

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी। नैनीताल जनपद में कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त बनाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा इन दिनों एक्शन मोड पर हैं, पिछले कुछ दिनों से उनके द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्र में लापरवाही बरतने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है, इसी कड़ी में भवाली कोतवाली में तैनात दारोगा राजवीर सिंह नेगी को एसएसपी पीएन मीणा ने सस्पेंड कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं की जमीन का रास्ता साफ, धामी कैबिनेट ने दी भूमिधरी अधिकारों को मंजूरी, पंतनगर एयरपोर्ट को ₹66.29 करोड़, इन मुद्दों पर भी लगी मोहर, देखें अपडेट.....

एसएसपी का कहना है कि कई बार कहने के बावजूद उप निरीक्षक राजवीर विवेचना में लापरवाही बरत रहे थे। एक प्राथमिकी की विवेचना में घोर लापरवाही करने का उन पर आरोप लगा है। एसएसपी ने बताया कि पूर्व में क्राइम बैठक में सभी दारोगाओं को लंबित विवेचनाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए गए थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में सैलानियों का सैलाब, कैंची धाम में आस्था का ज्वार, ट्रैफिक संभालने सड़कों पर उतरे SSP मंजूनाथ टीसी, आज शाम से वन-वे, रविवार को छह घंटे रहेगा यातायात नियंत्रण, देखें पूरी अपडेट....
Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें