लालकुआँ:- सांसद अजय भट्ट और भाजयुमो प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी ने किया स्वागत द्वारों का लोकार्पण, तिरंगा लाइटों का भी हुआ शुभारंभ, चेयरमैन सुरेंद्र सिंह लोटनी भी रहे मौजूद…..

ADVERTISEMENTS Ad

लालकुआं। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर पंचायत लालकुआं की ओर से नगरवासियों को बड़ी सौगात देते हुए नगर के दोनों मुख्य प्रवेश द्वारों पर निर्मित स्वागत द्वारों का विधिवत लोकार्पण किया गया। सांसद अजय भट्ट एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी के संयुक्त नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में दोनों स्वागत द्वार जनता को समर्पित किए गए। इस अवसर पर सांसद अजय भट्ट ने स्विच ऑन कर नगर में लगाई गई तिरंगा लाइटों का भी शुभारंभ किया।

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रोशनी से जगमगाए लालकुआं में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए देश की प्रगति, विकास और प्रकृति संरक्षण में अपनी भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

सांसद अजय भट्ट ने दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

यह भी पढ़ें 👉  भारी यातायात के बीच नैनीताल में एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने संभाली ट्रैफिक की कमान.....

सांसद अजय भट्ट ने नगरवासियों सहित समस्त देश एवं प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान के कारण आज देशवासी स्वतंत्र वातावरण में जीवन जी रहे हैं। उन्होंने कहा कि आजादी का पर्व हमें देश के विकास, एकता और अखंडता के लिए निरंतर कार्य करने की प्रेरणा देता है।

उन्होंने कहा कि लालकुआं के दोनों प्रवेश द्वार नगर की पहचान को और मजबूत करेंगे। तिरंगा लाइटों के माध्यम से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर को देशभक्ति के रंग में सजाने का प्रयास भी सराहनीय है।

दीपेंद्र सिंह कोश्यारी बोले—स्वागत द्वार लालकुआं की पहचान को देंगे नई पहचान

भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी ने क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि लालकुआं में प्रवेश करते ही दोनों ओर बनाए गए स्वागत द्वार नगर की सुंदरता और पहचान में चार चांद लगाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी की पहल, लालकुआं में 6 अक्टूबर को लगेगा स्वरोजगार जागरूकता शिविर, युवाओं-महिलाओं और व्यापारियों को मिलेंगी योजनाओं की पूरी जानकारी.....

उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि देश के प्रति अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों को याद करने का दिन भी है। प्रत्येक नागरिक को राष्ट्र निर्माण, पर्यावरण संरक्षण और समाज के विकास में अपना योगदान देना चाहिए।

उन्होंने नगर पंचायत द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि नगर को सुंदर, स्वच्छ और व्यवस्थित बनाने के लिए ऐसे प्रयास लगातार जारी रहने चाहिए।

नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी बोले—लंबे प्रयास के बाद पूरा हुआ सपना

नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी ने सभी क्षेत्रवासियों, जनप्रतिनिधियों एवं नगर पंचायत के अधिकारी-कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि नगर के दोनों मुख्य प्रवेश मार्गों पर आकर्षक स्वागत द्वार स्थापित करना उनका लंबे समय से प्रयास रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं की जमीन का रास्ता साफ, धामी कैबिनेट ने दी भूमिधरी अधिकारों को मंजूरी, पंतनगर एयरपोर्ट को ₹66.29 करोड़, इन मुद्दों पर भी लगी मोहर, देखें अपडेट.....

उन्होंने कहा कि लालकुआं में प्रवेश करने वाले लोगों के लिए ये दोनों स्वागत द्वार नगर की एक अलग पहचान बनाएंगे। अन्य बड़े और छोटे शहरों की तर्ज पर लालकुआं को भी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगा रोशनी से सजाने का संकल्प लिया गया था, जिसे अब पूरा करते हुए यह सुविधा जनता को समर्पित की गई है।

उन्होंने कहा कि नगर पंचायत का उद्देश्य लालकुआं को सुंदर, स्वच्छ और आकर्षक नगर के रूप में विकसित करना है तथा आने वाले समय में भी जनहित से जुड़े विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान नगर पंचायत के जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्वागत द्वारों के लोकार्पण और तिरंगा लाइटों के शुभारंभ से नगरवासियों में उत्साह का माहौल रहा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें