Ad

काशीपुर में नशे के बंटवारे पर खूनी विवाद, युवक की सीने में चाकू घोंपकर…..

काशीपुर। ऊधमसिंह नगर जिले के काशीपुर में नशे की सामग्री के बंटवारे को लेकर हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। रविवार देर शाम कोर्ट रोड स्थित रेलवे क्रॉसिंग के पास रेलवे ट्रैक किनारे एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। गंभीर रूप से घायल युवक को तत्काल सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान 30 वर्षीय गौरव कश्यप के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि रविवार शाम रेलवे ट्रैक के पास झाड़ियों में कुछ युवक बैठकर नशा कर रहे थे। इसी दौरान नशे की सामग्री के बंटवारे को लेकर गौरव कश्यप और एक अन्य युवक के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ:- सांसद अजय भट्ट और भाजयुमो प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी ने किया स्वागत द्वारों का लोकार्पण, तिरंगा लाइटों का भी हुआ शुभारंभ, चेयरमैन सुरेंद्र सिंह लोटनी भी रहे मौजूद.....

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विवाद के दौरान आरोपी ने गुस्से में आकर गौरव कश्यप के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। आसपास मौजूद लोगों और साथियों ने घायल गौरव को तुरंत सरकारी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल-रामनगर में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, कई राउंड चली गोलियां…..

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस, फोरेंसिक टीम और अन्य अधिकारी अस्पताल एवं घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने रेलवे ट्रैक के आसपास से अहम साक्ष्य जुटाए हैं। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि आरोपी की गतिविधियों और वारदात के क्रम का पता लगाया जा सके।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हत्या के आरोपी की पहचान कर ली गई है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में आईटीसी पेपर मिल में शान से लहराया तिरंगा, यूनिट हेड प्रणव शर्मा बोले—सुरक्षा, गुणवत्ता और अनुशासन ही राष्ट्र निर्माण की असली ताकत....

मुख्य बिंदु

  • काशीपुर में रेलवे ट्रैक किनारे नशे की सामग्री के बंटवारे को लेकर हुआ विवाद।
  • विवाद के दौरान युवक के सीने में चाकू घोंपकर की गई हत्या।
  • मृतक की पहचान 30 वर्षीय गौरव कश्यप के रूप में हुई।
  • वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार, पुलिस ने पहचान कर शुरू की तलाश।
  • सीसीटीवी फुटेज, फोरेंसिक साक्ष्य और प्रत्यक्षदर्शियों के आधार पर जांच जारी।
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें