लालकुआँ:- अब नहीं चलेगी एडवांस गैस बुकिंग! एजेंसी ने बदला नियम, एक गलती से सिलेंडर मिलने में हो सकती है परेशानी, देखें पूरी रिपोर्ट

ADVERTISEMENTS Ad

लालकुआं। एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए गैस एजेंसी ने महत्वपूर्ण सूचना जारी करते हुए एडवांस गैस बुकिंग नहीं करने की अपील की है। एजेंसी ने स्पष्ट किया है कि अब पहले से कराई गई गैस सिलेंडर की बुकिंग मान्य नहीं होगी। ऐसे में यदि कोई उपभोक्ता एडवांस बुकिंग कराता है तो उसे गैस वितरण के दौरान सिलेंडर प्राप्त करने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी की पहल, लालकुआं में 6 अक्टूबर को लगेगा स्वरोजगार जागरूकता शिविर, युवाओं-महिलाओं और व्यापारियों को मिलेंगी योजनाओं की पूरी जानकारी.....

एजेंसी के अनुसार, सभी उपभोक्ता अपने क्षेत्र में गैस वितरण वाहन के पहुंचने से एक दिन पहले ही गैस सिलेंडर की बुकिंग कराएं। इससे वितरण व्यवस्था सुचारू रहेगी और प्रत्येक उपभोक्ता को समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जा सकेगा।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं की जमीन का रास्ता साफ, धामी कैबिनेट ने दी भूमिधरी अधिकारों को मंजूरी, पंतनगर एयरपोर्ट को ₹66.29 करोड़, इन मुद्दों पर भी लगी मोहर, देखें अपडेट.....

गैस एजेंसी ने सभी उपभोक्ताओं से निर्धारित प्रक्रिया का पालन करने की अपील करते हुए कहा है कि इस सूचना को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाया जाए, ताकि कोई भी उपभोक्ता अनजाने में एडवांस बुकिंग कर परेशानी का सामना न करे। इसके लिए व्हाट्सएप समूहों और सोशल मीडिया के माध्यम से भी इस सूचना को साझा करने का आग्रह किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ:- पंतनगर मेला देखने निकले युवक की दर्दनाक मौत! NH-109 पर अज्ञात वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर....

एजेंसी ने कहा कि समय पर और निर्धारित नियमों के अनुसार की गई बुकिंग से गैस वितरण प्रक्रिया व्यवस्थित रहेगी तथा उपभोक्ताओं को अनावश्यक असुविधा से बचाया जा सकेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें