Ad

शादी से मुकरा प्रेमी, प्रेमिका ने चप्पलों से की धुनाई, जाने पूरा मामला……

बाजपुर। ऊधमसिंह नगर के बाजपुर कोतवाली गेट पर शनिवार को उस समय हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब वर्षों पुराने प्रेम संबंध के बाद शादी से इनकार करने वाले युवक की उसकी प्रेमिका ने सरेआम चप्पलों से पिटाई कर दी। अचानक हुई इस घटना से कोतवाली परिसर में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिसकर्मियों ने तत्काल हस्तक्षेप कर युवक को युवती के चंगुल से छुड़ाया और दोनों पक्षों को अलग किया।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार:- लक्सर में आयोजित 'युवा संवाद' में गरजे पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल 'निशंक', दीपेंद्र सिंह कोश्यारी बोले—युवा ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत

जानकारी के अनुसार, बरेली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती का कई वर्षों से बाजपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के साथ प्रेम संबंध था। युवक रिश्ते में युवती की बहन का देवर बताया जा रहा है। परिजनों की सहमति से दोनों की शादी की बात भी लगभग तय हो चुकी थी, लेकिन बाद में युवक ने शादी करने से इनकार कर दिया। इससे युवती और उसके परिजन नाराज हो गए।

बताया जा रहा है कि युवती पहले युवक के घर पहुंची, जिसके बाद मामला बाजपुर कोतवाली पहुंच गया। शनिवार सुबह करीब 11:30 बजे दोनों पक्ष समझौते के लिए कोतवाली पहुंचे थे। इसी दौरान जैसे ही युवती की नजर युवक पर पड़ी, वह अपना आपा खो बैठी और गाली-गलौज करते हुए पैर से चप्पल निकालकर युवक की पिटाई शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार:- लक्सर में आयोजित 'युवा संवाद' में गरजे पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल 'निशंक', दीपेंद्र सिंह कोश्यारी बोले—युवा ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत

घटना से कुछ देर के लिए कोतवाली परिसर में हड़कंप मच गया। पुलिसकर्मियों ने तत्काल बीच-बचाव कर युवक को सुरक्षित बाहर निकाला और स्थिति को नियंत्रित किया। इस दौरान कोतवाली गेट पर तमाशबीनों की भीड़ जमा हो गई, जिसे पुलिस ने हटाया।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार:- लक्सर में आयोजित 'युवा संवाद' में गरजे पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल 'निशंक', दीपेंद्र सिंह कोश्यारी बोले—युवा ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत

खबर लिखे जाने तक पुलिस युवक से पूछताछ कर रही थी, जबकि युवती अपने परिजनों के साथ कोतवाली से चली गई थी। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। मामले में तथ्यों की जांच के बाद नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad

सम्बंधित खबरें