उत्तरकाशी में बादल फटने से तबाही का मन्ज़र, कई मज़दूर लापता…..

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में देर रात हुई भारी बारिश और बादल फटने की घटना से व्यापक तबाही हुई है। यमुनोत्री हाईवे पर सिलाई बैंड के पास पालीगाड़-ओजरी डाबरकोट क्षेत्र में बादल फटने से अचानक आई बाढ़ के कारण कई मजदूर लापता हो गए हैं। प्रशासन और एसडीआरएफ (State Disaster Response Force) की टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट गई हैं।

घटना रात करीब 12 बजे हुई, जब यमुनोत्री हाईवे के नजदीक सिलाई बैंड क्षेत्र में बादल फटने से अचानक तेज पानी का सैलाब आया। इस दौरान सड़क निर्माण और अन्य कार्यों में लगे मजदूर टेंट में सो रहे थे, जो बाढ़ के पानी में बह गए। बड़कोट थानाध्यक्ष दीपक कठेत ने बताया कि अभी तक 8-9 लोगों के लापता होने की खबर है, जो नेपाली मूल के मजदूर हैं।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम में आस्था का सैलाब, 20 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, SSP मंजूनाथ के निर्देश पर पुलिस ने संभाला मोर्चा.....

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

उत्तरकाशी के जिलाधिकारी (DM) प्रशांत आर्य ने बताया कि लापता लोगों की तलाश के लिए रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंच चुकी हैं। हाईवे पर मलबा जमा होने और यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से बचाव कार्य में दिक्कतें आ रही हैं। बादल फटने के बाद यमुनोत्री हाईवे पर सिलाई बैंड, ओजरी और डाबरकोट के आसपास कई स्थानों पर सड़कें बंद हो गई हैं। ओजरी के पास सड़क पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है, जबकि खेतों में मलबा भर गया है। स्यानाचट्टी के पास कुपड़ा कुंशाला मोटर पुल भी खतरे में है, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत फैली हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी की पहल, लालकुआं में 6 अक्टूबर को लगेगा स्वरोजगार जागरूकता शिविर, युवाओं-महिलाओं और व्यापारियों को मिलेंगी योजनाओं की पूरी जानकारी.....

यमुना नदी में बढ़ा जलस्तर, झील बनने का खतरा

बादल फटने के बाद यमुना नदी में भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर आने से नदी का बहाव रुक गया है। इससे स्याना चट्टी के पास झील बनने की आशंका पैदा हो गई है, जिससे निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी दी गई है।

प्रशासन की चेतावनी

उत्तराखंड में मानसून के दौरान अक्सर भूस्खलन की घटनाएं होती हैं। प्रशासन ने लोगों से अलर्ट रहने और नदी किनारे वाले इलाकों में सावधानी बरतने की अपील की है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं की जमीन का रास्ता साफ, धामी कैबिनेट ने दी भूमिधरी अधिकारों को मंजूरी, पंतनगर एयरपोर्ट को ₹66.29 करोड़, इन मुद्दों पर भी लगी मोहर, देखें अपडेट.....

अब तक की जानकारी के मुताबिक

8-9 मजदूर लापता (नेपाली नागरिक)

यमुनोत्री हाईवे कई जगह बंद
स्यानाचट्टी में पुल खतरे में

यमुना नदी में जलस्तर बढ़ा, झील बनने का खतर

एसडीआरएफ और प्रशासन की टीमें रेस्क्यू में जुटीं

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है, नए अपडेट आने पर जानकारी दी जाएगी। स्थानीय लोगों से अनुरोध है कि अफवाहों से बचें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें