नगर निगम हल्द्वानी में शामिल नए वार्डों में होंगे ये अहम काम, मेयर गजराज बिष्ट ने किया शिलान्यास

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी। नगर निगम हल्द्वानी काठगोदाम में शामिल नए वार्डों में भी अब पार्को का निर्माण किया जाएगा। नगर निगम के महापौर गजराज बिष्ट ने आज इसकी शुरुआत कर दी है। कहा है कि पूरे नगर निगम क्षेत्र में सुविधाओं को और अधिक विकसित किया जाएगा। सड़को के सुधारीकरण के साथ ही स्ट्रीट लाइट और सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ:- विधायक मोहन बिष्ट के जन्मदिन पर विधानसभा क्षेत्र में सेवा की बयार, कहीं रक्तदान तो कहीं स्वास्थ्य शिविर.....

उत्तराखंड सरकार द्वारा नगर निगम हल्द्वानी- काठगोदाम के क्षेत्रांतर्गत 17 पार्क जिनका अनुमानित लागत 1285 लाख स्वीकृत हुआ, उनमें चार पार्को के सौंदर्यीकरण कार्य का शिलान्यास महापौर गजराज बिष्ट ने वार्ड में जाकर किया।

महापौर गजराज बिष्ट ने बताया कि नगर निगम के द्वारा शासन को विभिन्न पार्क के कार्य एवं निर्माण हेतु प्रस्ताव दिया गया था जिसके लिये शासन ने 1285 लाख की स्वीकृति प्रदान की है। जिनका आज वार्ड 44 में संगम विहार, वार्ड 54 में ईको टाउन, वार्ड 41 में सिटी,वार्ड 40 में गणपति काॅलोनी के पार्कों का शिलान्यास किया। पार्क में निगम द्वारा ओपन जिम, बच्चों के खेल-कूद के उपकरण, मैदान का सौंदर्य आदि कार्य किया जायेगा। केंद्र राज्य सरकार के सहयोग से शहर के विकास के लिये निरंतर अग्रसर है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी की पहल, लालकुआं में 6 अक्टूबर को लगेगा स्वरोजगार जागरूकता शिविर, युवाओं-महिलाओं और व्यापारियों को मिलेंगी योजनाओं की पूरी जानकारी.....

शिलान्यास में पार्षद सुरेंद्र मोहन नेगी, हरेन्द्र बिष्ट, चन्द्र प्रकाश, प्रमोद पंत, धीरज पाण्डेय, मंडल अध्यक्ष कंचन उप्रेती, संदीप सनवाल, दीपक सनवाल, सोबन भड़, मोहित काण्डपाल, परियोजना प्रबंधक एस पी बड़ोनी, सहायक अभियंता नवल नौटियाल आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में स्वरोजगार को बढ़ावा देने की पहल, अध्यक्ष सुरेंद्र लोटनी बोले—एक मंच पर सुलझेंगी ऋण की अड़चनें.......
Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें