भीमताल: धारी ब्लॉक पहुंचे मंत्री राम सिंह कैड़ा, ग्रामीणों और भाजपा कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुन अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश….

ADVERTISEMENTS Ad

भीमताल। भीमताल विधायक एवं प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने शनिवार को धारी ब्लॉक का दौरा कर अनुसूचित मोर्चा भाजपा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों और भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनीं। इस दौरान क्षेत्रवासियों ने बिजली, पेयजल, सड़क, स्वास्थ्य सहित विभिन्न जनसमस्याएं मंत्री के समक्ष रखीं।

मंत्री राम सिंह कैड़ा ने समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता की और शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग (PWD) एवं प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के अधिकारियों को निर्देशित किया कि बरसात के मौसम को देखते हुए संवेदनशील मोटर मार्गों पर 24 घंटे जेसीबी मशीनें तैनात रखी जाएं, ताकि आपदा या भूस्खलन के कारण सड़क बंद होने की स्थिति में मार्गों को तत्काल खोला जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  भारी यातायात के बीच नैनीताल में एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने संभाली ट्रैफिक की कमान.....

उन्होंने जिला प्रशासन को भी मानसून के दौरान पूरी तरह सतर्क रहने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां बनाए रखने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी की पहल, लालकुआं में 6 अक्टूबर को लगेगा स्वरोजगार जागरूकता शिविर, युवाओं-महिलाओं और व्यापारियों को मिलेंगी योजनाओं की पूरी जानकारी.....

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री कैड़ा ने भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव के अंतिम छोर तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति को योजनाओं का लाभ मिले, इसके लिए सभी कार्यकर्ता जनसंपर्क बढ़ाकर लोगों को जागरूक करें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि विधानसभा क्षेत्र की प्रत्येक समस्या के समाधान के लिए सरकार और जनप्रतिनिधि लगातार प्रयासरत हैं।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम में आस्था का सैलाब, 20 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, SSP मंजूनाथ के निर्देश पर पुलिस ने संभाला मोर्चा.....

कार्यक्रम के अंत में अनुसूचित मोर्चा के पदाधिकारियों एवं स्थानीय ग्रामीणों ने मंत्री राम सिंह कैड़ा का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत कर उनका आभार व्यक्त किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें