यहाँ हुआ भीषड़ सड़क हादसा, बाईक सवार की मौत, जाने पूरा मामला

ADVERTISEMENTS Ad

लखनऊ। गुडंबा के पैकरामऊ में सोमवार देर रात ट्रक की टक्कर से 18 वर्षीय रेहान की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद ट्रक का चालक मौके से फरार हो गया।

आदिलनगर निवासी रेहान रविवार देर शाम घर से किसी काम के लिए निकला था। पैकरामऊ गांव के पास ट्रक यूपी 41 टी 8090 ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इससे युवक छिटककर दूर जा गिरा। हादसे के बाद ट्रक छोड़कर चालक मौके से फरार हो गया।

राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल रेहान को इलाज के लिए अस्पताल भेजा जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने हादसे की सूचना मृतक के परिवार को दी और शव को पंचायतनामे के बाद पोस्टमार्टम को भेज दिया। परिवार ने कार्रवाई की मांग की है।

स्रोत IM

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें