Ad

उत्तराखंड की राज्यसभा सीट पर चुनाव का बिगुल, 16 अक्टूबर को होगा मतदान… जाने पूरी अपडेट….

देहरादून। उत्तराखंड में राज्यसभा की एक सीट के लिए चुनावी प्रक्रिया का ऐलान हो गया है। चुनाव आयोग ने राज्यसभा की 11 सीटों के द्विवार्षिक चुनाव का कार्यक्रम जारी कर दिया है, जिसमें उत्तराखंड की एक और उत्तर प्रदेश की 10 सीटें शामिल हैं। उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद नरेश बंसल का कार्यकाल पूरा होने के बाद यह सीट रिक्त होगी।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल:- मंत्री कैड़ा के प्रयास लाए रंग, बड़ोन हाईस्कूल बना इंटरमीडिएट कॉलेज.....

चुनाव आयोग के कार्यक्रम के अनुसार 29 सितंबर को अधिसूचना जारी होने के साथ नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। प्रत्याशी 6 अक्टूबर तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे। 7 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी, जबकि 9 अक्टूबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल:- मां नंदा देवी महोत्सव में सुरक्षा का कड़ा पहरा, SSP मंजुनाथ टी.सी. ने खुद संभाली कमान; CCTV, कंट्रोल रूम और डायवर्जन प्वाइंट्स का किया निरीक्षण

इसके बाद 16 अक्टूबर को मतदान होगा। मतदान सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा और मतदान समाप्त होने के बाद शाम 5 बजे से मतगणना शुरू होगी। इसी दिन राज्यसभा सीट के चुनाव का परिणाम भी स्पष्ट हो जाएगा।

राज्यसभा चुनाव की तारीख सामने आते ही उत्तराखंड की सियासत में संभावित प्रत्याशी को लेकर चर्चाएं तेज होने की उम्मीद है। अब निगाहें इस बात पर रहेंगी कि सत्तारूढ़ दल की ओर से किस नाम पर दांव लगाया जाता है और चुनावी मैदान में कितने प्रत्याशी उतरते हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  “हम साथ हैं, साथ रहेंगे” के नारों से गूंजा ओखलकांडा, नव निर्वाचित सहकारिता प्रतिनिधियों का हुआ अभिनंदन
Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें