Ad

नैनीताल: यहाँ देर रात हुआ दर्दनाक सड़क हादसा, खाई में गिरी कार, एक कि मौत चार लोग घायल, जाने पूरा मामला

नैनीताल:  नैनीताल जिले के भवाली नगर के रामगढ़ रोड स्थित श्यामखेत में बुधवार की देर रात एक बजे सैलानियों की कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में एक सैलानी की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए। सैलानी मुक्तेश्वर से घूमकर वापस भवाली को लौट रहे थे। हादसे की सूचना मिलते ही भवाली पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाकर घायलों को खाई से बाहर निकाला।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल में पारंपरिक हरेला मेले का शुभारंभ, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया पौधारोपण, संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

पुलिस ने आदित्य शुक्ला उम्र 29 वर्ष पुत्र मनोज कुमार निवासी कैलाशपुरी नियर ईको गार्डन आलमबाग लखनऊ, मृदुल गुप्ता उम्र 29 वर्ष पुत्र लखन लाल गुप्ता निवासी गीता पल्ली इको गार्डन लखनऊ, रोहन अरोड़ा उम्र 29 वर्ष पुत्र महेश अरोड़ा, तुषार तिवारी उम्र 28) वर्ष पुत्र राजेश तिवारी उम्र 28 वर्ष पुत्र राजेश तिवारी निवासी अर्जुन नगर आलमबाग लखनऊ, सुमित गुप्ता उम्र 27 वर्ष पुत्र दीप चंद्र गुप्ता निवासी कृष्ण नगर आलमबाग लखनऊ को भवाली सीएचसी ले गए। जहां आदित्य शुक्ला को मृत घोषित कर दिया। साथ ही रोहन अरोड़ा को चोट अधिक होने के चलते हल्द्वानी हायर सेंटर रेफर किया। वहीं अन्य तीन लोगों को छुट्टी दे दी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में महिला से अभद्रता और सोशल मीडिया पर धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार, SSP डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई...देखें वीडियो...

एसएसाई आसिफ खान ने बताया कि देर रात कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी थी। हादसे में एक की मौत होने के साथ चार घायल हुए हैं। मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ/बिंदुखत्ता:- भाजयुमो प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी ने हरेला पर्व पर दिया हरियाली का संदेश, बिंदुखत्ता में पौधरोपण कर श्री जगन्नाथ रथ यात्रा में की पूजा-अर्चना
Ad

सम्बंधित खबरें