Ad

उत्तराखण्ड:- यहाँ हुआ भीषण सड़क हादसा, इको वैन और लोडिंग वाहन की टक्कर में दो की मौत, पांच गंभीर….

देहरादून। बुधवार को डोईवाला टोल प्लाजा के पास हुए भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा देहरादून से हरिद्वार की ओर जा रही इको वैन और आगे चल रहे लोडिंग वाहन के बीच जोरदार टक्कर के बाद हुआ। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

जानकारी के मुताबिक, लोडिंग वाहन का अचानक टायर निकल गया, जिसके चलते वाहन अनियंत्रित होकर पीछे से आ रही इको वैन से जा भिड़ा। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि इको वैन का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ:- तपती धूप और भारी बारिश में भी नहीं थमे बिंदुखत्ता के कदम, राजस्व ग्राम की मांग को लेकर घर-घर पहुंचा आंदोलन….

हादसे के वक्त इको वैन में कुल सात लोग सवार थे। वैन में आगे बैठे दो यात्रियों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी यात्री हरियाणा के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस मृतकों की पहचान समेत अन्य जानकारी जुटा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी:- AC ठीक करते पिता को लगा करंट, बचाने दौड़ी 12 साल की बेटी भी बनी काल का ग्रास.....

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत-बचाव टीम मौके पर पहुंची। दुर्घटनाग्रस्त वैन में फंसे यात्रियों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया और गंभीर रूप से घायल पांच लोगों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

हादसे की तस्वीरें दुर्घटना की भयावहता बयां कर रही हैं। टक्कर के बाद इको वैन का अगला हिस्सा बुरी तरह पिचक गया। सड़क पर मलबा फैलने से कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित रहा।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर के रिसॉर्ट में सजी हरियाली तीज की महफिल, सोना बनीं तीज क्वीन

पुलिस ने दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है। प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ के साथ ही वाहनों की तकनीकी स्थिति की भी जांच की जा रही है। पुलिस की जांच के बाद हादसे की पूरी तस्वीर सामने आने की उम्मीद है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें