Ad

नैनीताल:- श्रद्धालुओं की सुरक्षा से यातायात व्यवस्था तक हर मोर्चे पर मुस्तैद रही नैनीताल पुलिस, SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के नेतृत्व की हुई सराहना….

श्रद्धालुओं की सुरक्षा से लेकर यातायात और खोया-पाया व्यवस्था तक मुस्तैद रही पुलिस, श्री राम सेवक सभा व मंदिर समिति ने किया सम्मानित

नैनीताल। मां नंदा-सुनंदा महोत्सव को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में अहम भूमिका निभाने वाली नैनीताल पुलिस को श्री राम सेवक सभा एवं मंदिर समिति की ओर से सम्मानित किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के नेतृत्व में पुलिस द्वारा महोत्सव के दौरान सुरक्षा, यातायात, भीड़ नियंत्रण, महिला एवं बाल सुरक्षा तथा कानून-व्यवस्था को लेकर किए गए व्यापक इंतजामों की सराहना की गई।

महोत्सव के दौरान पुलिसकर्मी लगातार ग्राउंड पर मुस्तैद रहे और श्रद्धालुओं की आवाजाही से लेकर यातायात व पार्किंग व्यवस्था पर नजर बनाए रखी। भीड़ बढ़ने की स्थिति में तत्काल व्यवस्थाएं संभालने के साथ ही आपात परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित की गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की राज्यसभा सीट पर चुनाव का बिगुल, 16 अक्टूबर को होगा मतदान... जाने पूरी अपडेट....

सिर्फ सुरक्षा नहीं, संवेदनशीलता भी दिखी

महोत्सव के दौरान नैनीताल पुलिस की भूमिका कानून-व्यवस्था तक सीमित नहीं रही। पुलिसकर्मियों ने मानवीय संवेदनशीलता के साथ जनसेवा का भी परिचय दिया। मेले में परिजनों से बिछड़े बच्चों और बुजुर्गों को सकुशल उनके परिवारों से मिलाया गया। वहीं श्रद्धालुओं के गुम हुए मोबाइल, पर्स, नगदी, चाबी, बैग सहित अन्य सामान को तलाश कर सत्यापन के बाद उनके वास्तविक स्वामियों को लौटाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल:- नंदा-सुनंदा मेले में आस्था के साथ सुरक्षा का भरोसा, श्रद्धालुओं ने की पुलिस की जमकर सराहना, SSP मंजूनाथ टी.सी. समेत अफसरों ने ग्राउंड पर संभाली कमान.....

पुलिस की इस पहल से श्रद्धालुओं को राहत मिलने के साथ ही पुलिस और जनता के बीच विश्वास भी मजबूत हुआ।

बेहतर समन्वय से सुचारू रहा महोत्सव

महोत्सव के दौरान पुलिस अधिकारियों ने लगातार फील्ड में रहकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मेला समिति, मंदिर समिति, व्यापार मंडल, विभिन्न विभागों और स्थानीय नागरिकों के साथ बेहतर समन्वय बनाकर श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को प्राथमिकता दी गई।

श्री राम सेवक सभा, मंदिर समिति एवं व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों ने पुलिस की सजगता, त्वरित कार्रवाई, अनुशासन और जनसेवा की भावना की सराहना करते हुए पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों का उत्साहवर्धन किया।

सम्मान समारोह में एसपी क्राइम/ट्रैफिक डॉ. जगदीश चंद्र, एसपी संचार रेवाधर मठपाल, सीओ नैनीताल अंजना नेगी, सीओ भवाली रविकांत सेमवाल, प्रभारी निरीक्षक मल्लीताल राजेंद्र सिंह रावत, मेला चौकी प्रभारी निरीक्षक सुनील बिष्ट, एसआई दिनेश जोशी, PRO हेमा ऐठानी, एसआई संजीत राठौड़ सहित ड्यूटी में तैनात पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल:- नंदा-सुनंदा मेले में आस्था के साथ सुरक्षा का भरोसा, श्रद्धालुओं ने की पुलिस की जमकर सराहना, SSP मंजूनाथ टी.सी. समेत अफसरों ने ग्राउंड पर संभाली कमान.....

वहीं श्री राम सेवक सभा एवं मंदिर समिति की ओर से अध्यक्ष मनोज शाह, उपाध्यक्ष अशोक शाह, महासचिव जगदीश बलवाड़ी, प्रबंधक विमल चौधरी, कोषाध्यक्ष विनय चौधरी, पूर्व महासचिव देवेंद्र लाल शाह सहित अन्य पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे। अधिकारियों ने सम्मान के लिए समिति का आभार जताया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें