नैनीताल:- एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी की सख्त मॉनिटरिंग और मुख्यमंत्री की अपील का दिखा बड़ा असर, नैनीताल में सड़कों की बजाय मस्जिदों और ईदगाहों में अदा हुई नमाज

ADVERTISEMENTS Ad

एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के नेतृत्व में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ बकरीद पर्व, बनभूलपुरा समेत पूरे जिले में दिखी अनुशासन की मिसाल

नैनीताल। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री द्वारा बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने और सड़कों के बजाय मस्जिदों एवं ईदगाहों में ही नमाज अदा करने की अपील का नैनीताल जिले में व्यापक असर देखने को मिला। प्रशासन और पुलिस की सक्रियता तथा मुस्लिम समाज के सहयोग से पूरे जिले में बकरीद का पर्व शांति, भाईचारे और अनुशासन के साथ मनाया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने पर्व को लेकर पहले ही सभी थाना प्रभारियों और पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए थे। इसके तहत जिलेभर में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी गई। पुलिस प्रशासन ने स्थानीय धर्मगुरुओं, पीस कमेटी के सदस्यों और मुस्लिम समाज के प्रबुद्ध लोगों के साथ लगातार संवाद बनाए रखा।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ:- विधायक मोहन बिष्ट के जन्मदिन पर विधानसभा क्षेत्र में सेवा की बयार, कहीं रक्तदान तो कहीं स्वास्थ्य शिविर.....

एसपी नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्र, एसपी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल समेत सभी क्षेत्राधिकारी और थाना प्रभारी स्वयं जमीनी स्तर पर व्यवस्थाओं की निगरानी करते रहे। प्रशासन द्वारा नमाजियों की सुविधाओं का भी विशेष ध्यान रखा गया, जिससे लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।

यह भी पढ़ें 👉  भारी यातायात के बीच नैनीताल में एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने संभाली ट्रैफिक की कमान.....

इस बार हल्द्वानी के बनभूलपुरा, रामनगर, नैनीताल समेत जिले के सभी क्षेत्रों में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने सड़कों के बजाय केवल मस्जिदों और ईदगाहों के भीतर ही नमाज अदा की। स्थानीय लोगों के अनुसार पूर्व वर्षों में कुछ स्थानों पर सड़कों पर नमाज अदा किए जाने की स्थिति बनती थी, लेकिन इस बार प्रशासन और समाज के बीच बेहतर समन्वय के चलते अनुशासन और सौहार्द की नई मिसाल देखने को मिली।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ:- पंतनगर मेला देखने निकले युवक की दर्दनाक मौत! NH-109 पर अज्ञात वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर....

नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर बकरीद की मुबारकबाद दी और अमन-चैन तथा भाईचारे का संदेश दिया। पूरे जिले में कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।

पुलिस प्रशासन ने इसे जनता के सहयोग, धार्मिक नेताओं की समझदारी और बेहतर प्रबंधन का परिणाम बताया है। वहीं स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए इसे सौहार्द और सामाजिक समरसता की दिशा में एक सकारात्मक कदम बताया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें