रुद्रपुर:- सिडकुल कंपनी में कार्यरत, पिथौरागढ़ निवासी युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

ADVERTISEMENTS Ad

रुद्रपुर– सिडकुल की एक कंपनी में काम करने वाले कर्मचारी की बुधवार सुबह सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक पिथौरागढ़ जिले का रहने वाला था। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  दीपेंद्र सिंह कोश्यारी के नेतृत्व में युवा मोर्चा ने SSP कार्यालय पहुंचकर कांग्रेस विधायक हरीश धामी के खिलाफ सौंपा ज्ञापन, जांच कर कार्रवाई की मांग, देखें वीडियो...

जानकारी के अनुसार पिथौरागढ़ जिले के संगोड़ गांव निवासी 36 वर्षीय नंदन पाठक, पुत्र शिव दत्ता, रुद्रपुर के छतरपुर क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर सिडकुल स्थित नीलमेंटल कंपनी में कार्यरत था। बुधवार सुबह वह रोज की तरह घर से कंपनी के लिए निकला था। इसी दौरान कंपनी के पास तेज रफ्तार कैंटर ने नंदन को जोरदार टक्कर मार दी।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून:- कैंट विधानसभा को धामी की बड़ी सौगात, 48.44 करोड़ की 23 विकास योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास...

हादसे में गंभीर रूप से घायल नंदन को राहगीरों की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया।

यह भी पढ़ें 👉  सड़क सुरक्षा पर नैनीताल पुलिस का बड़ा अभियान, 251 वाहनों के चालान, 10 सीज...

परिजन पोस्टमार्टम के बाद शव को लेकर पिथौरागढ़ रवाना हो गए। पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी हुई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें