लालकुआँ :- इंडियन ऑयल डिपो के समीप अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

ADVERTISEMENTS Ad

लालकुआँ- कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत इंडियन ऑयल डिपो के समीप हाईवे किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। रविवार सुबह स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे शव पड़ा देखा तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।

यह भी पढ़ें 👉  भारी यातायात के बीच नैनीताल में एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने संभाली ट्रैफिक की कमान.....

सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। बताया जा रहा है कि शव नरूला स्टोन क्रेशर को जाने वाले मार्ग पर पड़ा मिला। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं की जमीन का रास्ता साफ, धामी कैबिनेट ने दी भूमिधरी अधिकारों को मंजूरी, पंतनगर एयरपोर्ट को ₹66.29 करोड़, इन मुद्दों पर भी लगी मोहर, देखें अपडेट.....

फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में शिनाख्त के प्रयास कर रही है। प्रारंभिक जांच में मृत्यु के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में सैलानियों का सैलाब, कैंची धाम में आस्था का ज्वार, ट्रैफिक संभालने सड़कों पर उतरे SSP मंजूनाथ टीसी, आज शाम से वन-वे, रविवार को छह घंटे रहेगा यातायात नियंत्रण, देखें पूरी अपडेट....

स्थानीय लोगों के अनुसार मृतक संभवतः बाहरी व्यक्ति प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें