Ad

बाबा नीब करौरी के दरबार में टूटा आस्था का रिकॉर्ड, लाखों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन; मंदिर समिति ने पुलिस-प्रशासन को दिया सफलता का श्रेय, देखें वीडियो…

नैनीताल। विश्व प्रसिद्ध बाबा नीब करौरी महाराज के पावन धाम कैंची में आयोजित स्थापना दिवस मेला-2026 इस वर्ष कई मायनों में ऐतिहासिक और यादगार साबित हुआ। श्रद्धालुओं की अभूतपूर्व भीड़, बेहतर व्यवस्थाएं और शांतिपूर्ण आयोजन ने पिछले कई दशकों के रिकॉर्ड तोड़ दिए। मेले के सफल समापन के बाद श्री कैंची मंदिर समिति और मंदिर प्रबंधन ने राज्य सरकार, जिला प्रशासन तथा नैनीताल पुलिस का हृदय से आभार व्यक्त किया है।

श्री कैंची मंदिर समिति के सचिव आलोक चोपड़ा एवं प्रबंधक प्रदीप साह ने कहा कि वे पिछले लगभग 50 वर्षों से कैंची धाम की सेवा से जुड़े हैं, लेकिन उन्होंने अपने जीवन में इतना व्यवस्थित, भव्य और “चमत्कारिक” मेला पहले कभी नहीं देखा। उन्होंने कहा कि इस वर्ष श्रद्धालुओं की संख्या उम्मीद से कहीं अधिक रही, बावजूद इसके प्रशासन और पुलिस की उत्कृष्ट रणनीति तथा समर्पित कार्यशैली के चलते व्यवस्थाएं पूरी तरह सुचारू बनी रहीं।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल-रामनगर में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, कई राउंड चली गोलियां…..

मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि नैनीताल पुलिस और जिला प्रशासन ने कानून व्यवस्था, यातायात नियंत्रण और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर दिन-रात मेहनत की। एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. स्वयं लगातार व्यवस्थाओं की निगरानी करते रहे और मेला समाप्त होने तक उनकी सक्रियता बनी रही। उनके नेतृत्व में पुलिस बल ने बड़ी जिम्मेदारी का सफल निर्वहन किया।

श्रद्धालुओं की भारी संख्या को देखते हुए मंदिर प्रशासन ने दर्शन का समय भी एक घंटे तक बढ़ाया, ताकि अंतिम कतार में खड़े श्रद्धालु भी बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन कर सकें। इस निर्णय को श्रद्धालुओं ने काफी सराहा। वहीं एसएसपी नैनीताल ने मंदिर समिति, सेवादारों और स्थानीय जनता का भी सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ:- सांसद अजय भट्ट और भाजयुमो प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी ने किया स्वागत द्वारों का लोकार्पण, तिरंगा लाइटों का भी हुआ शुभारंभ, चेयरमैन सुरेंद्र सिंह लोटनी भी रहे मौजूद.....

मंदिर समिति ने कहा कि इस विशाल आयोजन को सफल बनाने में राज्य सरकार का विशेष सहयोग मिला। साथ ही कुमाऊं कमिश्नर, आईजी कुमाऊं, जिलाधिकारी, एसएसपी नैनीताल सहित पुलिस एवं प्रशासन के सभी विभागों ने आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों को सफलता में बदल दिया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में आईटीसी पेपर मिल में शान से लहराया तिरंगा, यूनिट हेड प्रणव शर्मा बोले—सुरक्षा, गुणवत्ता और अनुशासन ही राष्ट्र निर्माण की असली ताकत....

मेले के समापन अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं, सेवादारों और अधिकारियों ने एक स्वर में “नीब करौरी बाबा की जय” के जयकारे लगाए और सफल आयोजन पर खुशी व्यक्त की।

इस अवसर पर एसपी नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्र, एसपी संचार रेवाधर मठपाल, मंदिर समिति सचिव आलोक चोपड़ा, प्रबंधक प्रदीप साह, सदस्य मंजुल कुमार जोशी, निरीक्षक अभिसूचना ज्ञानेंद्र शर्मा, पीआरओ हेमा ऐठानी सहित मंदिर समिति के अन्य सदस्य, सेवादार और पुलिस अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

कैंची धाम मेला-2026 न केवल श्रद्धा और आस्था का महाकुंभ बना, बल्कि पुलिस, प्रशासन और मंदिर समिति के उत्कृष्ट समन्वय का भी एक सफल उदाहरण साबित हुआ।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें