रोडवेज बस ने दो बाइक और स्कूटी सवारों को कुचला, हादसे में दो की मौत, हाईवे पर लगा जाम

ADVERTISEMENTS Ad

एक रोडवेज बस ने दो बाइक सवार और एक स्कूटी सवार को कुचल दिया। जिसमें दो की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, हादसे से हाईवे पर जाम लग गया। सूचना मिलते ही सीओ मौके पर घटना की जानकारी ली।

सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस के अनुसार, मंगलवार सुबह ऋषिकेश डिपो की एक बस हरिद्वार से रुड़की आ रही थी। जैसे ही बस रुड़की लक्सर हाईवे पर नगला इमरती से आगे एक पेट्रोल पंप के सामने पहुंची आगे चल रही एक बस को गलत साइड से ओवरटेक करने लगी।

यह भी पढ़ें 👉  भारी यातायात के बीच नैनीताल में एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने संभाली ट्रैफिक की कमान.....

बताया जा रहा है कि इस दौरान जैसे ही बस ने ओवरटेक किया तो सामने से आ रही दो बाइक और एक स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया। बस की चपेट में आकर तीनों वाहन दूर तक घिसटते चले गए। वहीं, चालक बस मौके पर छोड़कर फरार हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई जिससे जाम लग गया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ:- पंतनगर मेला देखने निकले युवक की दर्दनाक मौत! NH-109 पर अज्ञात वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर....

सूचना मिलते ही सीओ नरेंद्र पंत और पुलिस बल मौके पर पहुंचा और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने तीनों घायलों को रुड़की के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने दो को मृत घोषित कर दिया। जबकि एक घायल को गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद लक्सर रुड़की मार्ग पर करीब एक घंटे तक जाम लग रहा। पुलिस ने बस और अन्य वाहनों को साइड में कर जाम खुलवाया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ:- विधायक मोहन बिष्ट के जन्मदिन पर विधानसभा क्षेत्र में सेवा की बयार, कहीं रक्तदान तो कहीं स्वास्थ्य शिविर.....
Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें